ताजा खबरधर्मपुणे

श्री तुलसीबाग महागणपति को चढ़ाया गया 1500 तरबूजों का नैवेद्य

भव्य सजावट , जागर और महाआरती से गूंजा मंदिर परिसर

Spread the love

पुणे. श्री तुलसीबाग महागणपति के शतकोत्तर रजत महोत्सव वर्ष (125 वर्ष) के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश को 1500 तरबूजों का विशेष नैवेद्य अर्पित किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसकी झलक पाने हजारों भक्तों ने मंदिर परिसर में हाजिरी लगाई। महागणपति की प्रतिमा को चंदन लेप से अभिषेकित किया गया। रात में गणेश जागरण और महाआरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय उल्लास छा गया।

फूलों की आकर्षक सजावट सुभाष सरपाले के मार्गदर्शन में की गई। इस आयोजन का नेतृत्व तुलसीबाग सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष विकास पवार,उपाध्यक्ष विनायक कदम, कोषाध्यक्ष नितीन पंडित, दत्ता कावरे, गणेश रामलिंग सहित परिसर के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर भक्तों के उत्साह और भक्ति भाव ने आयोजन को विशेष बना दिया, इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button