
ट्राफी का स्वागत राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के हाथो होगा
पुणे: हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित एफआयएच पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी का कल पुणे में भव्य स्वागत किया जाएगा। ट्रॉफी आज पुणे पहुंची, जिसका स्वागत हॉकी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट मनोज भोरे और हॉकी महाराष्ट्र के जनरल सेक्रेटरी मनीष आनंद ने किया। कल इस ‘ट्रॉफी टूर’ शहर भर में किया जायेगा। इस ट्रॉफी का स्वागत राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के द्वारा किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता कृष्ण प्रकाश, IPS, ADG फोर्स वन और हॉकी महाराष्ट्र के प्रेसिडेंट करेंगे।
इसके अलावा, शीतल तेली उगले (कमिश्नर स्पोर्ट्स), पंकज पाटिल (डिप्टी कमिश्नर, स्पोर्ट्स, PCMC), सिस्टर लैला (प्रिंसिपल, सेंट एन्स हाई स्कूल), अमितेश कुमार (पुलिस कमिश्नर, पुणे), श्री सुधीर मोरे (स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, यूथ सर्विसेज़ महाराष्ट्र), श्री संजय सबनीस (डिप्टी कमिश्नर, स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज़ महाराष्ट्र), फादर टाइटस (प्रिंसिपल, सेंट विंसेंट हाई स्कूल, पुणे) मौजूद थे। इसी तरह, ओलंपियन और इंटरनेशनल खिलाड़ी
ओलंपियन – जोएकिम कार्वाल्हो, विक्रम पिल्लई, विंदर वाल्मीकि, मर्विन फर्नांडीस, अजीत लाकड़ा, श्रीमती रेखा भिड़े, इंटरनेशनल खिलाड़ी – रमेश पिल्लई, धनंजय महादिक, श्रीमती हेलेन मैरी, विकास पिल्लई, एडगर मस्कारेन्हास, सतिंदर वालिया, क्लेरेंस लोबो मौजूद रहेंगे।
सुबह 10बजे – खड़की एक्सेलसियर थिएटर चौक पर होगा आगमन
का आयोजन सुबह 8:45 को संत तुकाराम हाई स्कूल, लोहेगांव पहुंचेगा, जहां तीन स्कूलों के स्टूडेंट्स का वेलकम जायेगा। सुबह 9:45 बजे – खड़की के लिए निकलेगा। सुबह 10 बजे खड़की एक्सेलसियर थिएटर चौक पर पहुंचेगा, इसके बाद यह रैली राजघरना, सलाम जनरल स्टोर्स, गांधी चौक होते हुए कर्नल भगत हाई स्कूल तक जाएगी।जिसमे इलाके के यंग और सीनियर हॉकी प्लेयर्स मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रिजर्वेशन टाइम होगा, दोपहर 2 बजे सेंट विंसेंट हाई स्कूल ग्राउंड पर और दोपहर 2:30 बजे VIPs का पहुंचेगा , इसके बाद शाम 5:30 बजे पुणे एयरपोर्ट रवाना होगा।



