देश / विदेश
-
Bajaj Pune Grand Tour 2026: बजाज पुणे ग्रँड टूर आंतरराष्ट्रीय सायकल स्पर्धा
▪️ मलेशियाच्या तेरेंगानू संघाचा फर्गस ब्राउनिंग प्रोलेॉगमध्ये अव्वल; आशियाई पदक विजेता हर्षवीर सिंगचा प्रभावी भारतीय ठसा Bajaj Pune Grand Tour…
Read More » -
Bajaj Pune Grand Tour 2026: : मंगळवारपासून सुरू होणाऱ्या स्पर्धेत ३५ देशांतील २८ संघांत विजेतेपदासाठी चुरस
पुणे, दि. १९ (जिमाका वृत्तसेवा)Bajaj Pune Grand Tour 2026: बजाज पुणे ग्रँड टूर २०२६ या आंतरराष्ट्रीय सायकल स्पर्धेअंतर्गत आजच्या प्रोलॉग…
Read More » -
इन्फिनिटी लर्न ने ‘इन्फिनिटी वन’ किया लॉन्च
पुणे,१९ जनवरी,२०२६: भारत के प्रमुख डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स में से एक और श्री चैतन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की एक पहल, इन्फिनिटी…
Read More » -
‘श्री सरस्वती कराड हॉस्पिटल’ मध्ये अत्याधुनिक कार्डियाक कॅथ लॅबचे उद्घाटन
पुणे, दि. १० जानेवारी : धावपळीच्या जीवनात वाढत जाणाऱ्या हृदयविकारांच्या रुग्णांना वेळेवर योग्य निदान व उपचार मिळावेत, या मुख्य उद्देशाने…
Read More » -
निर्माण क्षेत्र में शोध और इनोवेशन पर ज़ोर देना जरूरी – इंजीनियर रणजीत नाईकनवरे
पुणे: “तेज़ी से बढ़ते निर्माण क्षेत्र में नवाचार की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सिविल इंजीनियर बनने…
Read More » -
सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षेत्र में अग्रणी बनने की महाराष्ट्र में क्षमता – VLSI सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सत्य गुप्ता
पुणे: कंप्यूटर से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तक सभी तकनीकों के लिए अनिवार्य ‘सेमीकंडक्टर’ के उत्पादन में महाराष्ट्र देश का…
Read More » -
वारसास्थलोंपर मुलभुत सुविधाएँ जल्द उपलब्ध कराने की सांसद प्रो. डॉ. मेधा कुलकर्णी की राज्यसभा में मांग
पुणे: जागतिक वारसास्थलों पर बदहाल मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा राज्यसभा में जोरदार तरीके से उठा। महाराष्ट्र के यूनेस्को मानांकित किलों…
Read More » -
“रूस के साथ भारत की मजबूत नींव कांग्रेस काल में, परंपराओं का अपमान कर रही है मोदी सरकार”
मुंबई . रूस के साथ भारत के मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों की नींव कांग्रेस शासनकाल में रखी गई थी, जिसकी…
Read More » -
पुणे मनपा ने कोथरूड च्या “गोखले बिझनेस बे” इमारतीतील पार्किंग साठी आरक्षित जागा नागरिकांसाठी त्वरित उपलब्ध करावी – संदीप खर्डेकर.
कोथरूड मधील सिटीप्राईड सिनेमागृह समोर “गोखले बिझनेस बे” नावाने एक भव्य व्यवसायिक संकुल उभारण्यात आले आहे. सदर जागेवर पार्किंग चे…
Read More » -
भारत में ट्रॉफी रहने की उम्मीद : राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पुणे ने भारत को मंझे हुए खिलाड़ी दिए है – राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल एफआयएच पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी का पुणे में भव्य स्वागत पुणे. तमिलनाडु में होने वाले *एफआयएच पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025* की ट्रॉफी का आज पुणे में भव्य स्वागत किया गया। मैं इस ट्रॉफी के सभी पदाधिकारी का स्वागत व अभिनंदन करता हु. इसके साथ ही मैं उम्मीद करता हूँ, कि यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी यहीं भारत में रहे। पुणे ने हमेशा भारतीय हॉकी को बेहतरीन और मंझे हुए खिलाड़ी दिए हैं। धनराज पिल्ले और विक्रम पिल्ले जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने वाले खिलाड़ियों ने पुणे का नाम देश-विदेश में रोशन किया है, यह विचार राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने व्यक्त किए। सेंट विंसेंट हाई स्कूल ग्राउंड में इस वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था , इस अवसर पर वो बोल रहे थे. जिसकी अध्यक्षता कृष्ण प्रकाश, IPS, ADG फोर्स वन और हॉकी महाराष्ट्र के प्रेसिडेंट ने किया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट मनोज भोरे और हॉकी महाराष्ट्र के जनरल सेक्रेटरी मनीष आनंद ने इसका स्वागत किया। इस अवसर पर विक्रम पिल्ले, रमेश पिल्ले, विकास पिल्ले, पूजा आनंद, वारिदा शेख , संजय शेट ,मनीषा साखरे ,फादर टाइटस (प्रिंसिपल, सेंट विंसेंट हाई स्कूल, पुणे),सिस्टर लैला (प्रिंसिपल, सेंट एन्स हाई स्कूल) सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुरलीधर मोहोल ने आगे कहा कि, पिल्ले परिवार ने विश्व स्तर पर कई विक्रम हासिल किये है. हॉकी में पुणे का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए यह उम्मीद करता हूँ, कि पुणे से और भी धनराज पिल्ले व विक्रम पिल्ले जैसे खिलाडी निकलेंगे. आज पुणे के 10 खिलाड़ी नेशनल कैंप में चयनित हैं, जो शहर के लिए गर्व की बात है। पुणे के खिलाड़ियों को जो भी सहायता चाहिए होगी, महाराष्ट्र एसोसिएशन और शासन की ओर से हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। हॉकी सिर्फ खेल नहीं, यह ध्यान और अनुशासन है” – कृष्ण प्रकाश कार्यक्रम में बोलते हुए IPS कृष्ण प्रकाश ने कहा,“हॉकी ट्रॉफी टूर का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल को लोकप्रिय बनाना और मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। एक स्वस्थ शरीर एक स्वस्थ मन का निर्माण करता है, इसलिए हॉकी केवल खेल नहीं बल्कि ध्यान, अनुशासन और व्यायाम का मिलाजुला स्वरूप है।” उन्होंने आगे नेल्सन मंडेला के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल की शक्ति रंग, पंथ और भाषा के भेद मिटाकर राष्ट्र को एकजुट कर सकती है। “भारत की युवा शक्ति अपार है, और हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भारत ओलंपिक स्तर पर और अधिक पदक हासिल करेगा।” इस अवसर पर विक्रम पिल्ले, रमेश पिल्ले, विकास पिल्ले, पूजा आनंद, वारिदा शेख, संजय शेट, मनीषा साखरे,फादर टाइटस (प्रिंसिपल – सेंट विंसेंट हाई स्कूल), सिस्टर लैला (प्रिंसिपल – सेंट एन्स हाई स्कूल) का शाल , श्रीफल देकर सम्मान किया गया. ट्रॉफी हैदराबाद के लिए रवाना ट्रॉफी टूर की शुरुआत लोहेगांव स्थित *संत तुकाराम हाई स्कूल* से हुई, जहां तीन स्कूलों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक ढंग से ट्रॉफी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ट्रॉफी का काफिला खड़की के *एक्सेलसियर थिएटर चौक* पहुँचा। यहाँ से रैली निकाली गई, जो राजघरना, सलाम जनरल स्टोर, गांधी चौक मार्ग होते हुए *कर्नल भगत हाई स्कूल* तक आगे बढ़ी। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, कोच और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी शामिल रहे। इसके बाद ट्रॉफी को *सेंट विंसेंट हाई स्कूल ग्राउंड* में ले जाया गया, जहाँ एक विशाल स्वागत समारोह आयोजित किया गया।ट्रॉफी टूर के बाद यह ट्रॉफी आगे के कार्यक्रम के लिए पुणे से हैदराबाद रवाना हुई।
पुणे ने भारत को मंझे हुए खिलाड़ी दिए है – राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पुणे. तमिलनाडु में होने वाले *एफआयएच…
Read More »