ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

पीएमपीएमएल कर्मचारियों का कार्य सराहनीय – संदीप खर्डेकर

स्वारगेट डिपो के दत्त प्रतिष्ठान को क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा स्पीकर भेंट

Spread the love

पुणे – पीएमपीएमएल के चालक, कंडक्टर और वाहन मरम्मत विभाग के कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए पुणेकरों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराते हैं। तेज धूप, बारिश और ठंड में भी उनकी सेवाएं सराहनीय हैं। यह विचार क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने व्यक्त किए।
स्वारगेट स्थित पीएमपीएमएल के व्हीकल डिपो में कर्मचारियों के दत्त प्रतिष्ठान को क्रिएटिव फाउंडेशन की ओर से स्पीकर सेट भेंट किया गया। इस अवसर पर संदीप खर्डेकर ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर, विकास जाधव, शैलेश जगताप, गणेश परदेशी, श्री चिकणे, उमेश दाभेकर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
संदीप खर्डेकर कहा कि शहर में यातायात जाम और संकरी सड़कों के बीच बड़ी बस चलाना आसान काम नहीं है। जब पुणेकरों को ऐसी सड़कों पर दोपहिया वाहन चलाने में भी परेशानी होती है, तब बस चालकों की जिम्मेदारी और चुनौती को समझना चाहिए। वहीं, पुराने वाहनों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा सड़क पर उतारने वाले कर्मचारियों का योगदान भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान क्रिएटिव फाउंडेशन की विश्वस्त मंजुश्री खर्डेकर ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जरूरतों के अनुसार संस्था की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!