ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

पुणे में ‘वॉटर एटीएम’ का पानी पीने योग्य नहीं, जांच और तुरंत कार्रवाई की मांग

Spread the love

पुणे, प्रतिनिधि : पुणे के कर्वेनगर क्षेत्र में लगाए गए वॉटर एटीएम से मिलने वाले पानी पीने योग्य नहीं है, इसकी गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। इस संदर्भ में क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने पुणे मनपा के आयुक्त नवल किशोर राम को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पत्र के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को पानी आपूर्ति बाधित होने के दौरान कर्वेनगर में एक वॉटर एटीएम से मात्र 1 रुपये में 1 लीटर पानी बेचा जा रहा था। जिसके कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्राएं रहने के कारण यहां काफी भीड़ देखी जा रही थी, हालांकि पानी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर इसकी शिकायत जल विभाग की कनिष्ठ अभियंता अपर्णा देसाई से की गई।

जांच के बाद सामने आया कि उक्त एटीएम का पानी पीने योग्य नहीं है। इसके बावजूद अगले दिन भी छात्रों द्वारा पानी खरीदते हुए देखा गया। एक छात्र ने बताया कि 5 रुपये में 10 लीटर पानी मिलने के कारण वे इसे पूरे दिन उपयोग में लाते हैं। इस पूरे मामले में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या इस तरह पानी की बिक्री वैध है? यदि पानी पीने योग्य नहीं है तो वहां चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं लगाया गया? और यदि इससे नागरिक बीमार होते हैं तो जिम्मेदारी किसकी होगी?

संदीप खर्डेकर ने शहर में मौजूद सभी वॉटर एटीएम की जांच कराने, उनकी वैधता की पुष्टि करने और स्वास्थ्य विभाग व जल विभाग के अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि दूषित पानी के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा हो सकता है, इसलिए प्रशासन को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!