ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर

सैमसंग ने लॉन्च की फोल्डेबल की 8वीं पीढ़ी: गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा, फोल्ड8 और फ्लिप8

नई गैलेक्सी Z सीरीज़ फोल्डेबल की दुनिया में एक नया अध्याय शुरू करती है, जिसमें जबर्दस्‍त प्रोडक्टिविटी, शानदार डिस्कवरी और खुद को व्‍यक्‍त करने के लिए तीन अलग-अलग अनुभव तैयार किए गए हैं

Spread the love

गुरुग्राम, 22 जुलाई 2026: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज अपना अब तक का सबसे संपूर्ण गैलेक्सी Z लाइनअप पेश किया और तीन ऐसी डिवाइसेस के साथ अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो का विस्तार किया, जो लोगों के काम करने, कुछ नया रचने और आपस में जुड़े रहने के अलग-अलग तरीकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस नए लाइनअप में नया गैलेक्सी Z फोल्ड8 फॉर्म फैक्टर, गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फ्लिप8 शामिल हैं।

नई गैलेक्सी Z सीरीज़ बड़ी स्क्रीन, कवर डिस्प्ले और फ्लेक्सिबल डिजाइन के लिए खास तौर पर तैयार किए गए अनुभवों के जरिए गैलेक्सी एआई को रोजमर्रा की जिंदगी के और करीब लाती है। पूरे लाइनअप में एआई अब पहले से ज्यादा पर्सनल, प्रोएक्टिव और कनेक्टेड है, जो यूजर्स को कम स्टेप्स में काम पूरा करने में मदद करता है, और साथ ही पारदर्शिता, प्राइवेसी और यूजर कंट्रोल को भी पूरी तरह बनाए रखता है।

गैलेक्सी Z फोल्ड8: डिस्कवरी के लिए तैयार
गैलेक्सी Z फोल्ड8 एक नया फोल्डेबल अनुभव लेकर आया है, जिसे इस बात को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है कि लोग दिनभर किस तरह से कंटेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसका 10:16 कवर डिस्प्ले मैसेजिंग, ब्राउज़िंग और शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो देखने के लिए एक स्वाभाविक स्मार्टफोन अनुभव देता है, जबकि 4:3 मुख्य डिस्प्ले पढ़ने, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक बड़े कैनवास में बदल जाता है। जब इसे घुमाया जाता है, तो डिस्प्ले का अनुपात आर्टिकल्स और ई-बुक्स पढ़ने के लिए और भी बेहतर हो जाता है।

गैलेक्सी Z फोल्ड8 का वजन महज़ 201 ग्राम है और यह सैमसंग का अब तक का सबसे हल्का गैलेक्सी Z फोल्ड है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर और 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो तेज़ परफॉर्मेंस और दिनभर चलने वाली बैटरी लाइफ देते हैं।

सैमसंग ने नई Flex Titanium तकनीक के साथ डिस्प्ले की संरचना को भी नए सिरे से डिजाइन किया है, जिससे डिवाइस पहले से पतला हुआ है, साथ ही इसकी मजबूती बढ़ी है और समय के साथ फोल्ड पर दिखने वाली रेखा भी कम हुई है। इसका डिस्प्ले 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस, विज़न बूस्टर और लो-रिफ्लेक्शन फिनिश के साथ आता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन देखना आसान होता है।

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए, गैलेक्सी Z फोल्ड8 में डुअल 50MP कैमरे दिए गए हैं, जो वाइड और अल्ट्रा-वाइड, दोनों तरह के शॉट्स में एक समान इमेज क्वालिटी बनाए रखते हैं। डुअल रिकॉर्डिंग किसी भी पल के दोनों पहलुओं को एक साथ कैप्चर करती है, जबकि माय फैनकैम अपने आप चुने हुए सब्जेक्ट को ट्रैक करता है और फुटेज को इस तरह रीफ्रेम करता है कि वह सीधे सोशल मीडिया के लिए तैयार हो जाए।

गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा: प्रोडक्टिविटी के लिए बेहतरीन फोल्डेबल
गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा सैमसंग के अल्ट्रा अनुभव को फोल्डेबल कैटेगरी में लेकर आता है। इसका बड़ा 8-इंच का मुख्य डिस्प्ले मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और एआई-पावर्ड वर्कफ्लो के लिए एक विशाल वर्कस्पेस तैयार करता है। इसका डिज़ाइन पूरी तरह खुलने पर सिर्फ 4.1mm पतला है और वज़न में केवल 215 ग्राम है।

इस डिवाइस में 200MP मुख्य कैमरा दिया गया है, जो 200MP मोड में एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है, साथ ही एक नया 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, बेहतर नाइटोग्राफी और प्रोफेशनल वीडियो टूल्स भी दिए गए हैं, जिनमें एपीवी कोडेक के साथ 8K रिकॉर्डिंग और सिने एलयूटी सपोर्ट शामिल है, जो एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान यूजर्स को ज्यादा लचीलापन देते हैं।

स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी से लैस, गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा को भारी वर्कलोड संभालने के लिए इंजीनियर किया गया है। इसमें बड़ी 5000mAh बैटरी, नई डुअल-पाथ 45W फास्ट चार्जिंग आर्किटेक्चर और एक बेहतर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो बहुत ज्‍यादा मल्टीटास्किंग और एआई का इस्‍तेमाल करने के दौरान भी परफॉर्मेंस को बनाए रखते हैं।

गैलेक्सी Z फ्लिप8: आपकी जेब में एआई
गैलेक्सी Z फ्लिप8 सैमसंग का अब तक का सबसे स्लिम और सबसे हल्का फ्लिप डिवाइस है, जिसे उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो एक कॉम्पैक्ट डिवाइस में तेज़ इंटरैक्शन और एआई-फर्स्ट अनुभव चाहते हैं।

नए सिरे से डिजाइन किया गया FlexWindow अब एक एआई-नेटिव इंटरफेस बन गया है, जो सीधे कवर स्क्रीन पर ऐप्स, इनसाइट्स और एक्शन्स दिखाता है। यूजर्स पर्सनलाइज्ड अपडेट्स के लिए नाउ ब्रीफ एक्सेस कर सकते हैं, डिवाइस को खोले बिना जेमिनी इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं और वॉयस या साइड की के जरिए कनेक्टेड एक्शन पूरे कर सकते हैं।

गैलेक्सी Z फ्लिप8 सैमसंग के सिग्नेचर फ्लिप कैमरा अनुभव को और विस्तार देता है। इसका 50MP कैमरा प्रो विजुअल इंजन से लैस है, जो बेहतर पोर्ट्रेट्स और नैचुरल स्किन टोन देता है। फ्लेक्स मोड कई एंगल से हैंड्स-फ्री शूटिंग की सुविधा देता है, वहीं ज़ूम रॉकर के साथ कैमकॉर्डर ग्रिप, हॉरिजॉन्टल लॉक के साथ सुपर स्टेडी, फ्लिपशॉट और मिरर व्यू जैसे फीचर्स कंटेंट कैप्चर करना और शेयर करना और भी आसान बनाते हैं।

फोल्डेबल्स के लिए तैयार गैलेक्सी एआई
नई गैलेक्सी Z सीरीज़ ऐसे गैलेक्सी एआई अनुभव लेकर आई है, जिन्हें खासतौर पर फोल्डेबल डिवाइसेस के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

नाउ ब्रीफ रोज़ाना निजी जानकारियां और सुझाव देता है। नाउ नज बातचीत के दौरान ही अगला सही कदम सुझाकर यूजर्स को जानकारी से आगे बढ़कर एक्शन लेने में मदद करता है। जेमिनी इंटेलिजेंस 40 से ज्यादा ऐप्स और सर्विसेज़ पर रिक्वेस्ट को सपोर्ट करता है, वहीं जेमिनी नोटबुक नोट्स, फाइल्स, रिकॉर्डिंग्स और इमेज को एक ही वर्कस्पेस में लाकर एआई-जनरेटेड समरी और रिपोर्ट्स तैयार करता है।

गैलेक्सी एआई गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा, गैलेक्सी वॉच9 और आने वाले गैलेक्सी इंटेलिजेंट आईवियर के साथ भी बेहद सहजता से काम करता है, जिससे दिनभर अलग-अलग डिवाइसेस के बीच एक कनेक्‍टेड अनुभव मिलता है।

बिल्‍ट इन प्राइवेसी
सैमसंग नॉक्स की मदद से सैमसंग ऑन-डिवाइस एआई सुरक्षा को लगातार मजबूत बना रहा है, जो ऑन-डिवाइस पर्सनलाइज़ेशन को यूज़र-कंट्रोल्ड क्लाउड प्रोसेसिंग के साथ जोड़ता है। पर्सनल डेटा इंजन, नॉक्स एन्हांस्ड एन्क्रिप्टेड प्रोटेक्शन, नॉक्स वॉल्ट और वन यूआई 9 के नए एआई ट्रांसपेरेंसी फीचर्स यूज़र्स को इस बात पर ज्यादा जानकारी और नियंत्रण देते हैं कि एआई उनकी जानकारी का इस्तेमाल कैसे कर रहा है। वन यूआई 9 में एक एआई असिस्टेंट एक्टिविटी डैशबोर्ड भी दिया गया है, जिससे यूज़र्स एक ही जगह पर एआई से जुड़ी सभी गतिविधियों और सेटिंग्स को देख सकते हैं, साथ ही इसमें बेहतर प्राइवेसी अलर्ट्स भी शामिल हैं, जो संभावित सुरक्षा जोखिमों की पहले से पहचान कर लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!