ZENO 100 Pro स्मार्टफोन और ZENO पावरबैंक हुए लॉन्च

दिल्ली 29 जुलाई 2026 : राष्ट्रीय- ZENO ने आज अपने नए ZENO 100 Pro स्मार्टफोन और ZENO पावरबैंक्स की लॉन्चिंग की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि ZENO 100 Pro अपने सेगमेंट का सबसे किफायती स्मार्टफोन है।
यह स्मार्टफोन Military Grade Certification (MIL-STD-810H) के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन काफी बेहतर हो जाती है। इसके अलावा इसमें UltraLink फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से नेटवर्क कमजोर होने या न होने की स्थिति में भी कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद मिलती है।
फोन 3+5GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। वहीं, ZENO सीरीज़ में हाल ही में लॉन्च हुआ ZENO Lite भी शामिल है, जो 2GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है।
ZENO 100 Pro अब Amazon पर ₹8,599 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं 10,000mAh और 20,000mAh के ZENO पावरबैंक लॉन्च ऑफर के तहत क्रमशः ₹1,299 और ₹2,069 (अतिरिक्त 10% डिस्काउंट के साथ) में खरीदे जा सकते हैं। ZENO Lite की कीमत ₹7,999 रखी गई है।
ZENO नाम का क्या मतलब है?
कंपनी के मुताबिक, ZENO का हर अक्षर बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस की एक खास विशेषता को दर्शाता है—
• Z – Zenith of Design यानी बेहतरीन डिज़ाइन
• E – Elevated Experience यानी शानदार अनुभव
• N – Nuanced Control यानी बेहतर कंट्रोल
• O – Optimized Output यानी बेहतर परफॉर्मेंस
कंपनी के CEO ने क्या कहा?
itel India के CEO अरिजीत तलापात्रा ने लॉन्च के मौके पर कहा, “ZENO Series अपने आप में एक अलग पहचान रखती है। हमारा मानना है कि स्टाइलिश और ट्रेंडी प्रोडक्ट्स हर किसी की पहुंच में होने चाहिए। Gen Z की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने डिजाइन, परफॉर्मेंस और किफायती कीमत का बेहतरीन मेल पेश किया है। बढ़ती लागत के बावजूद हमने इन उत्पादों की कीमत आम ग्राहकों के लिए आसान रखी है, ताकि हर कोई स्टाइलिश और भविष्य के लिए तैयार टेक्नोलॉजी का अनुभव ले सके।”
ZENO 100 Pro की प्रमुख खूबियां
ZENO 100 Pro में 6.6 इंच का 90Hz HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें DTS साउंड टेक्नोलॉजी भी है, जिससे ऑडियो क्वालिटी बेहतर मिलती है।
फोन में Dynamic Bar फीचर दिया गया है, जिससे बैटरी, कॉल और नोटिफिकेशन जैसी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही IR Blaster की मदद से टीवी, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन Unisoc T7100 Octa-Core प्रोसेसर और Android 15 Go पर चलता है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहतर होता है।
सुरक्षा के लिए इसमें Face Unlock और Side Fingerprint Sensor दिया गया है।
फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W चार्जर मिलता है। यह Comet Orange, Cloud White और Black रंगों में उपलब्ध है।
ZENO 20,000mAh Power Bank
20,000mAh वाला पावरबैंक 45W Fast Charging सपोर्ट करता है और स्मार्टफोन के साथ-साथ कुछ लैपटॉप्स को भी चार्ज कर सकता है।
इसमें Digital Battery Display, PD 3.0, QC 3.0 और Apple 2.4A जैसे फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा इसमें Dual Output Ports और इनबिल्ट Type-C केबल भी दी गई है, जिससे यात्रा के दौरान चार्जिंग आसान हो जाती है।
ZENO 10,000mAh Power Bank
10,000mAh वाला पावरबैंक बेहद कॉम्पैक्ट और पॉकेट-फ्रेंडली डिज़ाइन के साथ आता है।
यह 22.5W Fast Charging सपोर्ट करता है और इसमें Digital Battery Display दिया गया है।
साथ ही Dual Output Ports और Type-C to Type-C केबल भी मिलती है, जिससे एक साथ दो डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
हल्के वजन और आसान पोर्टेबिलिटी की वजह से यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है।



