ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

विसर्जन मिरवणुकीनंतर 48 घंटे में सड़कें पूरी तरह खाली करने की मांग

क्रिएटिव्ह फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार से की कार्रवाई की अपील

Spread the love

पुणे: गणेशोत्सव विसर्जन मिरवणूक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब शहर में उत्सव के दौरान लगाए गए मंडप, फ्लेक्स, स्वागत कमानियां, स्वागत कक्ष तथा मिरवणूक में शामिल रथ, ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ों को जल्द से जल्द हटाने की मांग उठी है। क्रिएटिव्ह फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने इस संबंध में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार को पत्र भेजकर अगले 48 घंटे में सड़कों को यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू करने की मांग की है।

खर्डेकर ने पत्र में कहा कि गणेश विसर्जन मिरवणूक के दौरान कुछ कमियों के बावजूद पुलिस विभाग और महानगरपालिका प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया। पुलिसकर्मियों और मनपा कर्मचारियों की अथक मेहनत के कारण विसर्जन मिरवणूक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी, जिसके लिए पुणेकरों की ओर से उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अब उत्सव के बाद की व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, शहर में कई स्थानों पर सड़कें रोकने वाले मंडप, मिरवणूक में इस्तेमाल किए गए रथ, ट्रैक्टर-ट्रॉली, गाड़े, स्वागत कमानियां और स्वागत कक्ष कई दिनों तक सड़क पर पड़े रहते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ नागरिकों को भी परेशानी होती है।

खर्डेकर ने यह भी बताया कि कई जगहों पर फ्लेक्स खतरनाक तरीके से लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर फ्लेक्स के कारण ट्रैफिक सिग्नल तक ढक गए हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।

उन्होंने पुलिस आयुक्त से मांग की कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों से इन अस्थायी संरचनाओं और फ्लेक्स को अगले 48 घंटे में हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य की जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन इस संबंध में उचित कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!