जैन समाज मनपा चुनाव में उतरेगा 26 उमीदार
प्रभावी राजनीतिक के लिए जैन युवाओं का एकजुट होना समय की आवश्यकता” — परमपूज्य प्रवीणऋषीजी महाराज

पुणे. चाहे उम्मीदवार किसी भी राजनीतिक दल से क्यों न हो, परन्तु वह जैन समाज का प्रतिनिधि करेगा , तो उसके समर्थन में संपूर्ण जैन समाज एकजुट होकर खड़ा रहना चाहिए। प्रभावी राजनीतिक के लिए जैन युवाओं का एकजुट होना समय की आवश्यकता है, यह आवाहन प्रवर परमपूज्य प्रवीणऋषीजी महाराज ने की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि , एक प्रभाग में एक जैन समाज का एक ही उम्मीदार खड़ा होना चाहिए , उसके विरोध में कोई अन्य उम्मीदार नहीं खड़ा होना चाहिए, चाहे पार्टी का कितना ही दबाव क्यों न हो।
पुणे महानगरपालिका चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच जैन समाज के प्रभावी और संगठित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “पुणे सकल जैन समाज मेळावा” का आयोजन आज सुबह 10 बजे, वर्धमान सांस्कृतिक भवन, गंगाधाम शत्रुंजय रोड, कोंढवा, में किया गया। इस भव्य आयोजन में दीड हजार से अधिक जैन अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह मेळावा उपाध्याय प्रवर परमपूज्य प्रवीणऋषीजी महाराज के पावन सानिध्य में अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यांक महासंघ की ओर से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जैन समाज की विविध संस्थाओं, संघों, ट्रस्टों के पदाधिकारी, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने भाग लिया। मेळावे में समाज के राजनीतिक सहभाग की दिशा, संगठन की एकजुटता और आने वाले चुनावों में जैन समाज की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर आयोजक आदिनाथ स्थानकवासी जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल नहार, जैन अल्पसंख्यांक महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप भंडारी और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सुंदेचा मुथा ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ,“जैन समाज की संगठित शक्ति और युवाओं की सक्रिय राजनीतिक भागीदारी समाज के सशक्त भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।”

आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच, जैन समाज के प्रभावी राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण “जैन समाज समारोह” का आयोजन किया, इस मौके पर जैन समाज की ओर से मनपा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की घोषणा की गई.
इस मौके पर माजी मंत्री राजेंद्र बाबू दर्डा, विजय भंडारी, अभय छाजेड, अनिल नाहर, इंदर छाजेड, सुनील लोढा, लक्ष्मीकांत खाबिया, बाळासाहेब ओसवाल, प्रविण चोरबोले, राजेंद्र बाटीया, हरेश शहा, प्रशांत देसरडा, अक्षय भंडारी जैन आदि प्रमुखों ने इच्छुक उम्मीदवारों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जैन समाज के संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की गई —
भारतीय जनता पार्टी से:
महेंद्र सुंदेचा मुथा, प्रवीण चोरबोले, बाळासाहेब ओसवाल, आनंद छाजेड, भरत भुरट, विपेश सोनीग्रा, अरविंद कोठारी, प्रतीक देसरडा, राजू बाफना, कुंतीलाल चोरडिया, श्रीमल बेदमुथा, प्रकाश बाफना, प्रीती पाटील, अजित चंगेडिया, शितल मनीष सोनीग्रा, अमित वोरा।
कांग्रेस से:
भरत सुराणा, आनंद बाफना, योगिता सुराणा, अरुण कटारिया।
राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरद पवार गट) से:
निलेश शहा, प्रशांत गांधी।
राष्ट्रवादी काँग्रेस (अजित पवार गट) से:
जया बोरा, सुवर्ण कोठारी।
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गट) से:
रिषभ नानावटी।
मनसे से:
ऋषभ सिंगवी।
अपक्ष उम्मीदवार: निखिल मुनोत, हर्षदा मुनोत।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रकाश बोरा, मयूर सरनोत, जिनेन्द्र कावेडिया, विनोद सोळंकी, अभिजीत शहा, सौरभ धोका, निमेश शहा, सागर लुनिया, ऋषिकेश शहा, संतोष बोरा, आनंद गादिया और पंकज बाफना का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संदीप भंडारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महेंद्र सुंदेचा मुथा ने किया। जिसमे आदिनाथ स्थानकवासी जैन ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा।




