निवेश के नाम पर 4.50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी
शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो और फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर की गई ठगी; पांच मामले दर्ज

पिंपरी : शेयर मार्केट, शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफे का लालच देकर पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में अलग-अलग पांच मामलों में कुल 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 948 रुपये की साइबर ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इन मामले में साइबर सेल सहित विभिन्न पुलिस थानों मेंमें अलग अलग अपराध दर्ज किए गए हैं।
शेयर मार्केट के नाम पर 1.23 करोड़ रुपये की ठगी
शेयर बाजार में 300 से 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 23 लाख रुपये की ठगी की गई। यह घटना म्हाळुंगे क्षेत्र में में हुई, इस मामले में बावधन निवासी एक व्यक्ति ने बावधन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से निवेश कराने के नाम पर पीड़ित का विश्वास जीता और बड़ी रकम निवेश करने के लिए मजबूर किया। बाद में जब पीड़ित ने राशि वापस मांगी तो उससे और पैसे जमा करने की मांग की गई। मामले की जांच बावधन पुलिस कर रही है।
वही दूसरा मामलापिंपरी के मोरवाड़ी क्षेत्र का है, जहा खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले तीन अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ संत तुकाराम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर खाते की जांच के बहाने पीड़ित से रकम ट्रांसफर करवाई। जांच के बाद भी पैसे वापस नहीं किए गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 31.35 लाख की ठगी
बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर आकुर्डी इलाके में एक व्यक्ति से 31 लाख 35 हजार 40 रुपये की ठगी की गई। यह घटना 7 से 23 जनवरी 2026 के बीच हुई। पीड़ित की शिकायत पर निगड़ी पुलिस थाने में एक महिला सहित छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित को एक वेबसाइट और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए निवेश के निर्देश दिए गए। खाते में 1.46 बिटकॉइन (लगभग 88 लाख रुपये) की आभासी राशि दिखाई गई, लेकिन पैसे निकालने का प्रयास करने पर खाता फ्रीज कर दिया गया। बाद में ‘क्रेडिट स्कोर कम होने’ का बहाना बनाकर और पैसे मांगे गए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ऐसे कुल पांच मामलो में 4.50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई, पुलिस सभी मामलो में गहनता से जांच कर रही है.



