ताजा खबरधर्मब्रेकिंग न्यूज़शहर

भोई फाउंडेशन का 31वां “रंग बरसे” महोत्सव उत्साह के साथ संपन्न

Spread the love

पुणे: भोई फाउंडेशन द्वारा पिछले 31 वर्षों से  बच्चों के लिए समर्पित “रंग बरसे” रंग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है,  इस वर्ष भी आनंद, उत्साह और रंगों की उधळन के साथ अविस्मरणीय  रंग महोत्सव आयोजित किया गया।  यह रंग महोत्सव  तिलक आयुर्वेद महाविद्यालय मैदान, पुणे में आयोजित किया।  इस भव्य कार्यक्रम में वंचित वर्ग के 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ रंग खेलकर खुशियों का उत्सव मनाया। पूरे परिसर में बच्चों की हंसी, उमंग और रंगों की छटा ने वातावरण को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर पुणे की महापौर मनिषा नागपुरे, मिलिंद भोई (संस्थापक, भोई फाउंडेशन), उमेश चव्हाण (अध्यक्ष, रुग्ण हक्क परिषद) सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी मान्यवरों ने बच्चों के साथ रंग खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

इस मौके पर मान्यवरों ने  कहा कि ऐसे उपक्रम समाज में सकारात्मकता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। विशेष रूप से वंचित एवं विशेष बच्चों के लिए आयोजित यह महोत्सव सामाजिक एकात्मता का सुंदर उदाहरण है। इसके साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, स्वयंसेवकों और सभी सहभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी आंखों में झलकता आनंद इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। आयोजकों का मानना है कि ऐसे सामाजिक उपक्रम समाज में सकारात्मकता, आपसी भाईचारे और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए फाउंडेशन के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, उपस्थित मान्यवरों और सभी सहभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!