नवले पुल के पास फिर भीषण हादसा, चार-पांच वाहनों को कंटेनर ने मारा टक्कर

पुणे : पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर नवले पुल परिसर में गुरुवार दोपहर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुई है, यह दुर्घटना करीब 12:45 बजे आंबेगाव के ढलान वाले हिस्से में हुई, जब एक मालवाहक कंटेनर चालक का वाहन पर नियंत्रण छूटने से आगे चल रही चार से पांच निजी वाहनों से जा टकराई । इस हादसे में कंटेनर चालक सहित तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है । सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद नवले पुल इलाके में भारी यातायात जाम लग गया। सूचना मिलते ही महामार्ग पुलिस, यातायात पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया।
आंबेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शरद जीने ने बताया कि कात्रज की ओर जा रहा मालवाहक कंटेनर (एमएच 04 जेयू 8184) दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जांभुळवाडी दरीपूल से नए कात्रज सुरंग मार्ग के बीच ढलान पर पहुंचा, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण छूट गया। इसके बाद कंटेनर ने आगे चल रही चार-पांच निजी वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी और कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। इस हादसे में कंटेनर चालक गंभीर सहित तीन चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस के अनुसार, कंटेनर चालक के खिलाफ आंबेगाव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज की गई है, और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



