ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

औंध-बोपोडी प्रभाग की मनपा स्कूलों की समस्याओं पर विशेष बैठक

Spread the love

पुणे : प्रभाग क्रमांक 8 औंध-बोपोडी क्षेत्र की पुणे महानगरपालिका की सभी स्कूलों के प्रमुखों, शिक्षा अधिकारियों तथा भवन विभाग के अधिकारियों की स्कूलवार समस्याओं पर चर्चा करने के लिए उपमहापौर परशुराम वाडेकर के कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में प्रत्येक स्कूल की समस्याओं को विस्तार से समझते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए और स्कूलों से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

बैठक में नगरसेवक सन्नी निम्हण, नगरसेविका सौ. सपनाताई छाजेड तथा नगरसेविका सौ. भक्तीताई गायकवाड उपस्थित थे। सभी जनप्रतिनिधियों ने स्कूलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और भवन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि स्कूलों के कार्य में कोई शिक्षक, शिपाई या कर्मचारी लापरवाही करता है या कार्य में अनावश्यक देरी करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विद्यार्थियों के हित में स्कूलों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!