ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर
गेम एक्स इनोवेट हैक्सप्रिंट V7.0 राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न

गेम एक्स इनोवेट हैक्सप्रिंट V7.0, जो रेट्रो, रीमिक्स, फिजिक्स पजलर, ओपन इनोवेशन, विजुअल नॉवेल और वर्चुअल वर्ल्ड जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, मराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कर्वेनगर, पुणे में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई।
स प्रतियोगिता को जेनसार टेक्नोलॉजीज (मुख्य प्रायोजक) तथा एसीएम और आईएसटीई (सह-प्रायोजक) का सहयोग प्राप्त हुआ। देश के विभिन्न राज्यों, विशेष रूप से पंजाब, तमिलनाडु और गुजरात से अनेक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उद्घाटन समारोह में जेनसार टेक्नोलॉजीज के श्री अविनाश काले एवं श्री विवेक कुलकर्णी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन साखरे, उप-प्राचार्या स्वाती देशमुख, एसीएम पुणे के अध्यक्ष श्री नितिन पाटिल, कॉर्पोरेट रिलेशन्स डायरेक्टर अदिति गंगे, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विजय भटकर, संकीर्ति शिरवळे, विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्यामें विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, समूह कार्य और प्रोत्साहन बढ़ाना था, जिस पर उपस्थित मान्यवरों ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री काले और श्री कुलकर्णी ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ अधिक प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा विद्यार्थियों को अपने विचार प्रस्तुत करते समय संभावित चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
प्राचार्य डॉ. सचिन साखरे ने संस्थान की पिछले 20 वर्षों की प्रगति का आकलन प्रस्तुत किया। उन्होंने आगामी शैक्षणिक वर्ष से गेमिंग डिजाइन पाठ्यक्रम प्रारंभ करने तथा अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर की गेमिंग प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम के समन्वयक निखिल धवसे और माधवी इंदलकर ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। श्री नितिन पाटिल ने जेनसार टेक्नोलॉजीज, एसीएम इंडिया काउंसिल, I4C इंडिया, जिमेंशन्स 3D तथा देवपथ कम्युनिटी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्याध्यक्ष प्रो. बी. जी. जाधव के मार्गदर्शन में काक्रम सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मान्यवरों द्वारा दो लाख के पुरस्कार प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान किए गए।
विजेता: •वर्चुअल वर्ल्ड: मार्शियन्स, इंसिंक, फैन-स्टैटिक-404•रेट्रो रीमिक्स: स्टूडियो कामिकाज़े, डीएक्टिवस्पॉन•फिजिक्स पजलर: 999 स्टूडियो, डिनो रनर्स, कोड कट्टा•विजुअल नॉवेल: होपफुल डेस्पेयर, टीम XD, विंडग्रेस•ओपन इनोवेशन: अल्फैक्स, जेट्रा सिंक, फ्यूजन नोवा•विशेष पुरस्कार: सेरिस



