ताजा खबरधर्मब्रेकिंग न्यूज़शहर

बुद्ध पूर्णिमा पर पुणे में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित

Spread the love

पुणे: तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर पुणे शहर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ‘विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक महोत्सव समिति, पुणे’ की ओर से 1 से 3 मई 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे, इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए खीर वितरण का विशेष आयोजन किया जायेगा , यह जानकारी समिति के अध्यक्ष एवं पुणे शहर के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। इस मौके पर विठ्ठल गायकवाड उपस्थित थे . साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष “धम्म पहाट” कार्यक्रम का 20वां वर्ष है, जो हर साल बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

1 मई , शुक्रवार को सुबह 5 बजे पुणे स्टेशन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर ‘मंगलमय पहाट’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बुद्ध-धम्म गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। चेतन चोपड़े की संकल्पना पर आधारित विशेष संगीत कार्यक्रम ‘तुझ्या पाऊलखुणा भीमराया’ भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें विकास सालवे, चेतन चोपड़े और स्नेहल प्रधान अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा 2 और 3 मई 2026 को शाम 7 बजे ‘बुद्ध-धम्म संध्या’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर स्थित तथागत गौतम बुद्ध विहार, जोशी गेट पर आयोजित होगा।2 मई को युवा संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार भाग्यश्री अंधारे, संतोष मोरे और निखिल महाडे बुद्ध-भीम गीतों की प्रस्तुति देंगे। वहीं 3 मई को अशोक गायकवाड और उनकी टीम ‘रथ भीमाचा हा नेऊ पुढे’ विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!