ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

पिंपरी-चिंचवड़ में आज को शाम पानी सप्लाई बंद

मेंटेनेंस कार्य के चलते असर

Spread the love

पिंपरी चिंचवड़, 27 अप्रैल 2026: आज मंगलवार, 28 अप्रैल को शहर के सभी हिस्सों में शाम की पानी आपूर्ति बंद रहेगी। यह निर्णय निगडी जल शुद्धिकरण केंद्र पर होने वाले सिविल और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस कार्यों के कारण लिया गया है।आज जानकारी पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका ने दी है। मनपा प्रशासन के अनुसार, 29 अप्रैल (बुधवार) की सुबह भी पानी की सप्लाई अनियमित और कम दबाव के साथ हो सकती है। ऐसे में नागरिकों से पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करने और उसका सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई है।

जलापूर्ति विभाग ने बताया कि शहर की जल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भविष्य में बड़े तकनीकी फॉल्ट से बचने के लिए समय-समय पर मरम्मत और रखरखाव कार्य आवश्यक होते हैं। इसी के तहत सेक्टर 23 स्थित जल केंद्र सहित अन्य ज़ोनल स्तर के प्रतिष्ठानों पर भी काम किया जाएगा।

इन मरम्मत कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 28 अप्रैल को निगडी जल शुद्धिकरण केंद्र से पानी की सप्लाई बंद रखी जाएगी, जिससे पूरे पिंपरी चिंचवड़ में शाम की जलापूर्ति प्रभावित होगी।

मुख्य अभियंता प्रमोद ओंभासे ने नागरिकों से अपनी जरूरत के अनुसार पानी संग्रह करने और उसका संयमित उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!