ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

प्राचीनतम जैन धर्म के सिद्धांत विश्व शांति के लिए अत्यंत प्रासंगिक – मा. ना. ललित गांधी

Spread the love

पुणे: वैशाख सुदी ग्यारस के पावन अवसर पर जिनशासन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महावीर प्रतिष्ठान, पुणे में अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र जैन विकास आर्थिक महामंडल के अध्यक्ष तथा राज्यमंत्री मा. ना. ललित गांधी उपस्थित रहे। अपने प्रभावी संबोधन में उन्होंने कहा कि प्राचीनतम जैन धर्म के अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद जैसे सार्वभौमिक सिद्धांत आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में विश्व शांति, सह-अस्तित्व और मानव कल्याण के लिए अत्यंत प्रभावी एवं मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भगवान महावीर स्वामी द्वारा स्थापित “चतुर्विध संघ” (साधु, साध्वी, श्रावक, श्राविका) की परंपरा आज भी समाज को संयम, करुणा, सहिष्णुता और नैतिक जीवन का संदेश देती है, जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत जैन ध्वजारोहण से हुई, जो मा. ना. ललित गांधी एवं विजयकांत कोठारी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालासाहेब धोखा, प्रवीण चोरबेले, नगरसेविका मनीषा चोरबेले तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने जैन ध्वज को नमन कर जिनशासन के आदर्शों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप भंडारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि जिनशासन स्थापना दिवस को लेकर समाज में कुछ भ्रांतियां हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस जैन धर्म की स्थापना का नहीं, बल्कि “चतुर्विध संघ” (जिनशासन) की स्थापना का प्रतीक है। जैन धर्म अनादिकाल से विद्यमान एक स्वतंत्र एवं प्राचीन धर्म है। इसी दिन भगवान महावीर स्वामी ने चतुर्विध संघ की स्थापना कर धर्म को संगठित स्वरूप प्रदान किया, जो समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सुंदेचा मुथा, अभिजीत शाह, विनोद सोलंकी, मयूर सरनोत, विपेश सोनिगरा, अमित जैन, मनीष जैन, सागर लुनिया, चंद्रकांत दर्डा, राजेंद्र सुराणा, विक्रम ओसवाल, दिनेश शर्मा, हेमलता भंडारी, कस्तुरी पाटिल, रसिला जैन, जयश्री पारख सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगलभावना एवं विश्व शांति की प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें समस्त मानवजाति के कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन संदीप भंडारी ने और आभार प्रदर्शन महेंद्र सुंदेचा मुथा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!