ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

पुणे के पुराने सांगवी में दहीहांडी के लिए लगाया गया लोहे का ढांचा गिरा; 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

Spread the love

पुणे, 5 सितंबर 2026: पुणे के पुराने सांगवी क्षेत्र में दहीहांडी उत्सव के लिए लगाया गया लोहे का ढांचा हटाने के दौरान उसका एक हिस्सा गिर जाने से 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।मृतका की पहचान सलमा सलाउद्दीन पठान (45) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात विघ्नहर्ता मंडल द्वारा आयोजित दहीहांडी उत्सव समाप्त होने के बाद कार्यक्रम के लिए लगाए गए लोहे के ढांचे को हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ढांचे का एक हिस्सा अचानक टूटकर सलमा पठान के सिर पर गिर पड़ा।

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने मंडल के खिलाफ शिकायत करने से किया इनकार

इस घटना के बाद एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतका का बेटा संबंधित मंडल से जुड़ा हुआ है। इसी कारण परिजनों ने मंडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।परिजनों का कहना है कि इस घटना के कारण मंडल के अन्य युवाओं या कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने पुलिस से भी स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज न करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!