चुनावताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चंद्रकांतदादा का घर-घर प्रचार

मतदान को लेकर मतदाताओं को किया जागरूक, वोट डालने की अपील

Spread the love

भाजपा-महायुति के दोनों उम्मीदवारों को जिताने का मतदाताओं ने लिया संकल्प
पुणे : पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद साधने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और मतदान के महत्व के बारे में मार्गदर्शन करते हुए मतदान करने की अपील की।
भाजपा-महायुति की स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार डॉ. स्मिता जाधव और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार कौस्तुभ गावडे के प्रचार के लिए चंद्रकांतदादा पाटील ने आज पुणे में मतदाताओं से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदान के महत्व पर चर्चा करते हुए भाजपा-महायुति के दोनों उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान मतदाताओं ने चंद्रकांतदादा पाटील की सक्रिय प्रचार मुहिम की सराहना की। साथ ही पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा-महायुति के दोनों उम्मीदवारों को विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!