३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला कल से
विश्वशांति केंद्र (आळंदी), माईर्स एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजन

(२४ से ३० नवंबर तक विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों के व्याख्यान)
पुणे, दि. २३ नवंबर : एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, विश्वशांति केंद्र (आळंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे और संतश्री ज्ञानेश्वर-संतश्री तुकाराम महाराज स्मृति व्याख्यानमाला न्यास के संयुक्त तत्वावधान में यूनेस्को अध्यासन के अंतर्गत दि. २४ से ३० नवंबर २०२६ के दौरान ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित की गई है। यह व्याख्यानमाला एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संतश्री ज्ञानेश्वर सभागृह, कोथरूड, पुणे में संपन्न होगी। साथ ही यह व्याख्यानमाला सभी के लिए खुली रखी गई है, ऐसी जानकारी पीस स्टडीज के सह-अधिष्ठाता व व्याख्यानमाला के समन्वयक प्रो. मिलिंद पात्रे ने दी।
व्याख्यानमाला का उद्घाटन दि. २४ नवंबर को सायं ४.०० बजे होगा। इस समारोह के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय अनुसंधान प्राध्यापक डॉ. भूषण पटवर्धन प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही, पद्मश्री व्हेन. प्रो. गेशे दोरजी वांग सामटेन सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष व यूनेस्को अध्यासन के प्रमुख विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड करेंगे। साथ ही एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड उपस्थित रहेंगे।
व्याख्यानमाला का समापन सोमवार, दि. ३० नवंबर को प्रातः ११.०० बजे होगा। वरिष्ठ पत्रकार विजय कुवळेकर प्रमुख अतिथि होंगे। साथ ही एमआईटी डब्ल्यूपीयू के संस्थापक अध्यक्ष व यूनेस्को अध्यासन प्रमुख विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड अध्यक्षता करेंगे।
दि. २५ से २९ नवंबर के दौरान सायं ४.०० बजे होने वाली व्याख्यानमाला में निम्नलिखित विद्वानों के व्याख्यान होंगे :
– प्रो. डॉ. मकरंद हस्तक (पर्ड्यू विश्वविद्यालय, यूएसए) – निर्मित पर्यावरण की जटिलता और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में यूएन एसडीजी का योगदान
– डॉ. आदित्य अभ्यंकर (प्रमुख, डीईएस पुणे विश्वविद्यालय) – लोकमान्य का गीतारहस्य
– कमांडर शिव माथुर (सह-संचालक, भारतीय नौसेना, पूर्व कमांडर) – एक आध्यात्मिक खोज
– पद्मश्री डॉ. अनिल राजवंशी (निदेशक, निंबकर एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट) – आध्यात्मिकता से मार्गदर्शित प्रौद्योगिकी एक सतत और सुखी दुनिया बना सकती है
-डॉ. सुनील देवधर (कार्याध्यक्ष, महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति) – फिल्मी गीतों में अध्यात्म और दर्शन
सुबह की कार्यशालाएं
इस व्याख्यानमाला के साथ ही सुबह ८.४५ से १२.०० बजे तक कार्यशालाएं होंगी। इसमें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश हिरेमठ, श्री आनंद बापट, डब्ल्यूपीयू के कुलपति प्रो. डॉ. रविराजा एन. शीथाराम, प्रो. डॉ. चित्रलेखा पुरंदरे, विख्यात सर्जन डॉ. उत्कांत कुर्लेकर, डब्ल्यूपीयू के सेंटर फॉर डिजिटल लर्निंग के असो. डायरेक्टर सागर कुंभारे विभिन्न विषयों पर विचार रखेंगे।
प्रत्येक व्याख्यान के बाद वक्ता और श्रोताओं के बीच प्रश्नोत्तर कार्यक्रम इस व्याख्यानमाला की विशेषता है। विशेष बात यह है कि दि. २५ से २९ नवंबर के दौरान डब्ल्यूपीयू के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए सुबह ७.०० से ८.०० बजे तक योगासन कक्षा का आयोजन क्रीड़ा विभाग के संचालक अभय वाघ व एमआईटी डब्ल्यूपीयू के योगा विभाग के संचालक डॉ. गणेश प्रसाद के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
‘विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से ही दुनिया में शांति आएगी’, यह स्वामी विवेकानंद का वचन और तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर माऊली व जगद्गुरु संतश्री तुकाराम महाराज की ज्ञानेश्वरी व गाथा में ज्ञान-विज्ञान आधारित तत्त्वदर्शन ही इस व्याख्यानमाला का मुख्य उद्देश्य है।
इस व्याख्यानमाला के लिए वैज्ञानिक, तत्त्वज्ञ, साथ ही साहित्य, सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक क्षेत्र के विशेषज्ञ विद्वानों को आमंत्रित किया गया है, और मानवीय व आध्यात्मिक मूल्यों का इस व्याख्यानमाला के माध्यम से संवर्धन हो, यही इस व्याख्यानमाला के पीछे का प्रमुख उद्देश्य है।
यह व्याख्यानमाला विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड की प्रेरणा से तथा एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्याध्यक्ष व माईर्स एमआईटी शिक्षा संस्थान समूह के व माईर्स एमआईटी के प्रबंधकीय विश्वस्त और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड के नेतृत्व में संपन्न हो रही है।


