ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

आईएमडीआर को पुणे मैनेजमेंट एसोसिएशन का ‘अकॅडमिक इंस्टीट्यूट ऑफ द ईयर 2026’ अवॉर्ड

Spread the love

पुणे: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च (IMDR) को पुणे मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) की ओर से ‘अकॅडमिक इंस्टीट्यूट ऑफ द ईयर 2026’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पीएमए के 49वें स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया। डेक्कन एज्युकेशन सोसायटी के ट्रस्टी तथा IMDR के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष जगदीश कदम ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. अभिजीत शिवणे, प्रो. डॉ. सुरज कांबळे, प्रो. डॉ. सन्मथ शेट्टी और प्रो. डॉ. सोनाली खुरजेकर उपस्थित थे। प्रबंधन शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग जगत से मजबूत संबंध, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए IMDR को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी, पित्ती उद्योग समूह के प्रबंध निदेशक आदित्य पित्ती, पूना एब्रेसिव्हज के संस्थापक एवं अध्यक्ष वीरेंद्र सूद तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के संचालक प्रसेनजीत फडणवीस ने ‘विकसित भारत’ विषय पर मार्गदर्शन किया। पीएमए के अध्यक्ष बाल पाटील, उपाध्यक्ष प्रदीप तुपे और राहुल जोशी भी उपस्थित थे। IMDR के साथ-साथ द इंडस आंत्रप्रेन्योर्सस्वरूपवर्धिनीमहाट्रेनर्स संस्थाओं तथा प्रशांत बोरा, श्वेता शालिनी और गौरव त्रिपाठी का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जगदीश कदम ने कहा, “पिछले 52 वर्षों से प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में IMDR द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य का यह सम्मान है। पीएमए जैसे प्रतिष्ठित मंच पर यह पुरस्कार मिलना उद्योग आधारित शिक्षा, नवाचार-प्रधान अध्यापन, शोध उन्मुख दृष्टिकोण और मूल्य आधारित नेतृत्व विकास के माध्यम से भविष्य के सक्षम प्रबंधक तैयार करने के हमारे सतत प्रयासों की सराहना है।” उन्होंने कहा कि इस सम्मान से देश के अग्रणी स्वायत्त प्रबंधन संस्थानों में IMDR की पहचान और अधिक मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!