ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रशिक्षण 2026-27 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा घोषित

उच्च शिक्षा विभाग और SIAC की पहल, राज्यभर के विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण _ शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल

Spread the love

मुंबई, 11 जून। महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा विभाग तथा राज्य प्रशासनिक व्यवसाय शिक्षा संस्था (SIAC) के माध्यम से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रशिक्षण 2026-27 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए चयनित विद्यार्थियों को UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में निःशुल्क पूर्णकालिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि SIAC और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और परीक्षा की समुचित तैयारी का अवसर मिलेगा।
यह प्रशिक्षण मुंबई सहित राज्य के विभिन्न केंद्रों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकेगा। मंत्री पाटिल ने विद्यार्थियों से इस योजना का लाभ उठाकर प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!