ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ, पुणे की ओर से गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई की अभिवादन कार्यक्रम

Spread the love

पुणे : वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 168वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ, पुणे की ओर से गुरुवार, 18 जून को श्रद्धांजलि एवं अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बालगंधर्व रंगमंदिर चौक स्थित रानी लक्ष्मीबाई की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। यह कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे किया जाएगा। पुणे की प्रथम नागरिक मंजुषा नागपुरे तथा कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष अमित शहाणे के हस्ते प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन एवं सहकार राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ,सांसद मेधा कुलकर्णी, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, नगरसेवक निवेदिता एकबोटे, पुनीत जोशी तथा महापालिका आयुक्त नवल किशोर राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ के अनुसार, पुणे शहर की शोभा बढ़ाने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की यह प्रतिमा संघ द्वारा 17 जून 1957 को तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में पुणे महानगरपालिका को भेंट की गई थी। तभी से रानी लक्ष्मीबाई की जयंती और पुण्यतिथि पर महापौर के हस्ते सबसे पहले पुष्पहार अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!