ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़

पुणे मनपा का बुलडोजर एक्शन, 48 अवैध दुकानें और 15 अतिक्रमण हटाए

Spread the love

पुणे, 15 जून। पुणे महानगरपालिका के शहर अभियंता कार्यालय के जोन क्रमांक-5 द्वारा रविवार को नांदेड बालाजी डेयरी से काकडे मैदान, संविधान चौक, कोंढवा खुर्द तथा एन.आई.बी.एम. रोड स्थित संकुल विहार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक तोड़ू कार्रवाई की गई। मनपा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अभियान के दौरान बालाजी डेयरी परिसर की 3 दुकानों, काकडे मैदान क्षेत्र की 30 दुकानों/गालों तथा एन.आई.बी.एम. रोड स्थित 15 दुकानों के फ्रंट मार्जिन में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई में लगभग 3,500 वर्ग फुट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
यह कार्रवाई शहर अभियंता अनिरुद्ध पावसकर एवं अधीक्षक अभियंता प्रवीण शेंडे के मार्गदर्शन में कार्यकारी अभियंता संतोष जांबोकर, उप अभियंता रुपाली डोंगरे, कनिष्ठ अभियंता मीना पनवर सहित अतिक्रमण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की।
अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपनिरीक्षक, 22 पुलिसकर्मी, 3 जेसीबी, 2 गैस कटर, 3 नीडल ब्रेकर, 12 पुलिस जवान, 25 मनपा कर्मचारी तथा 29 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई।
मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!