ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई में लोकल सेवा ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी,

दादर और अंधेरी स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Spread the love

मुंबई, 26 जून : पश्चिम रेलवे के उपनगरीय रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं। कार्यालय जाने के व्यस्त समय में सेवा बाधित होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दादर से चर्चगेट के बीच ओवरहेड वायर में आई खराबी और उसके बाद चर्चगेट स्टेशन पर पॉइंट फेल्युअर होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे से 7:30 बजे के बीच दादर और चर्चगेट स्टेशनों के बीच ओवरहेड वायर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद सुबह लगभग 8 बजे चर्चगेट स्टेशन पर पॉइंट फेल्युअर की समस्या सामने आई। लगातार दो तकनीकी गड़बड़ियों के कारण पश्चिम रेलवे की कई लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई ट्रेनों का संचालन देर से हुआ।
इस दौरान सुबह 7:40 बजे के बाद विरार से चर्चगेट जाने वाली कुछ लोकल ट्रेनों को अंधेरी स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोक दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म पर फंस गए। दादर और अंधेरी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों को लंबे समय तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
दोनों तकनीकी खराबियों को दूर करने के बाद लोकल सेवाएं पुनः शुरू कर दी गईं, लेकिन इसके बावजूद कई घंटों तक ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चलती रहीं।
शुरुआत में रेलवे प्रशासन की ओर से सेवा बाधित होने के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे यात्रियों में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में प्रशासन ने ओवरहेड वायर और पॉइंट फेल्युअर को देरी का कारण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!