ताजा खबरदेश / विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शहर

श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट ने विसर्जन समारोह की रूपरेखा की घोषित

सुवर्ण गणेश धाम से सुबह 8 बजे श्रीगणेश का प्रस्थान; शाम 6 बजे मंडई से विसर्जन शोभायात्रा होगी शुरू

Spread the love

मान के पांचों गणपतियों को पुष्पहार अर्पित करने की परंपरा निभाई जाएगी

पुणे, 23 सितंबर। गणेशोत्सव के समापन समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट की ओर से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाली श्रीगणेश की विसर्जन शोभायात्रा की रूपरेखा घोषित की गई है। सुबह सुवर्ण गणेश धाम में पूजा-विधि संपन्न होगी। इसके बाद रथ से श्रीगणेश की मूर्ति मंडई स्थित लोकमान्य तिलक प्रतिमा की ओर रवाना होगी और शाम 6 बजे मंडई से विसर्जन शोभायात्रा शुरू होगी।

उत्सव प्रमुख एवं ट्रस्ट के विश्वस्त पुनीत बालन ने यह जानकारी दी। अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह 7:30 बजे सुवर्ण गणेश धाम में श्रीगणेश की अनंत चतुर्दशी पूजा संपन्न होगी। आलंदी देवस्थान के प्रमुख विश्वस्त डॉ. भावार्थ देखणे तथा जोन-1 के पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रावले सपत्नीक इस पूजा-विधि में उपस्थित रहेंगे।

पूजा के बाद सुबह 8 बजे श्री विघ्नहर्ता रथ से गणपति की मूर्ति सुवर्ण गणेश धाम से मंडई स्थित लोकमान्य तिलक प्रतिमा की ओर विसर्जन शोभायात्रा के लिए रवाना होगी।

मान के पांचों गणपतियों को पुष्पहार

पुणे के गणेशोत्सव की परंपरा के अनुसार मंडई स्थित लोकमान्य तिलक प्रतिमा के यहां श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट की ओर से मान के पांचों गणपतियों को पुष्पहार अर्पित किए जाएंगे। मान के गणपतियों का विसर्जन संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार शाम 6 बजे मंडई से भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट की विसर्जन शोभायात्रा शुरू होगी।

भक्तों से शांति और पर्यावरण संरक्षण की अपील

उत्सव प्रमुख एवं विश्वस्त पुनीत बालन ने कहा कि पुणे के गणेशोत्सव को मिली समृद्ध परंपरा और संस्कृति को कायम रखते हुए इस वर्ष विसर्जन समारोह भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ संपन्न कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने गणेशभक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होने के साथ शोभायात्रा में अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!