ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

अमनोरा यस फाउंडेशन ने बनाया अत्याधुनिक खेल परिसर

डॉ. मोहन भागवत 8 अगस्त को करेंगे लोकार्पण

Spread the love

पुणे । सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अमनोरा यस फाउंडेशन ने बुलढाणा जिले के खामगांव स्थित सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक खेल परिसर एवं इनडोर ऑडिटोरियम का निर्माण कराया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. मोहन भागवत 8 अगस्त 2026 को इसका लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी अमनोरा यस फाउंडेशन एवं सिटी ग्रुप के अध्यक्ष अनिरुद्ध देशपांडे ने पत्रकार परिषद में दी। इस अवसर पर विवेक कुलकर्णी उपस्थित थे।

परम पूजनीय भय्यूजी महाराज द्वारा स्थापित इस आश्रम विद्यालय की जिम्मेदारी वर्ष 2014 में श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट तथा अमनोरा यस फाउंडेशन ने संभाली। विद्यालय में वर्तमान में पारधी समाज के करीब 750 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल के मैदानों के साथ आधुनिक इनडोर प्रेक्षागृह तैयार किया गया है।

विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग, मोटर मैकेनिक तथा ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। फाउंडेशन की ‘स्वयंसिद्ध’ पहल के तहत छात्राएं पुरानी साड़ियों से कपड़े के थैले तैयार करती हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति थैला 25 रुपये मानदेय दिया जाता है। इस पहल के तहत प्रत्येक छात्रा के बैंक खाते में 10,000 रुपये जमा किए गए हैं, जो 8 अगस्त को डॉ. मोहन भागवत के हाथों प्रदान किए जाएंगे।

फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र की जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता भी देता है। इन प्रयासों से अनेक छात्राएं डॉक्टर, आईटी इंजीनियर और सरकारी अधिकारी बनी हैं। इसके अलावा 40 नर्सिंग छात्राओं को 11 लाख रुपये की ‘मीरा देशपांडे छात्रवृत्ति’ दी गई है तथा ससून अस्पताल की महिला सहायक कर्मचारियों को पिछले आठ वर्षों से ‘मीरा देशपांडे सेवा सम्मान पुरस्कार’ प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!