राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे ने पुलिस बंधु-भगिनियों के साथ मनाया रक्षाबंधन
‘एक राखी खाकी के नाम’ पहल का आयोजन

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर समाज की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित रहने वाले पुलिस बंधु-भगिनियों के साथ ‘एक राखी खाकी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजय जाधव, अमित जावीर और योगेश शेलार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में खड़की पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विक्रमसिंह कदम, पुलिस निरीक्षक (अपराध शाखा) गायकवाड़, ओम शांति की लक्ष्मी दीदी, मतदारसंघ के कार्याध्यक्ष बाळासाहेब आहेर, मतदारसंघ की महिला अध्यक्ष नूतन ताई गायकवाड़, साक्षी खवळे तथा ओम शांति के अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर ओम शांति की प्रमुख लक्ष्मी दीदी ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प को लेकर उपस्थित सभी लोगों को रक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके द्वारा समाज की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
‘एक राखी खाकी के नाम’ पहल के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक सरोकार और पुलिस-पब्लिक के बीच भाईचारे के संदेश से जोड़ा गया। उपस्थित लोगों ने पुलिस बंधु-भगिनियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की



