वॉल्वो कार इंडिया ने लॉन्च की अपनी पहली सॉफ्टवेयर डिफाइंड व्हीकल (एसडीवी) और पूरी तरह इलेक्ट्रिक लक्जरी एसयूवी ईएक्स90, 1.26 करोड़ रुपये की इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत पर की गई लॉन्चिंग

• 31 दिसंबर, 2026 तक की गई सभी बुकिंग पर मिलेगा इंट्रोडक्टरी ऑफर का लाभ
• नवंबर, 2026 में कस्टमर एक्सपीरियंस और टेस्ट ड्राइव का मिलेगा मौका; जनवरी, 2027 से शुरू होगी लक्जरी एसयूवी की डिलीवरी
• पूरी तरह इलेक्ट्रिक लक्जरी सेडान ईएस90 की भी आधिकारिक झलक दिखाई गई
मुंबई, 12 अक्टूबर, 2026: वॉल्वो कार इंडिया ने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी फ्लैगशिप एसयूवी ईएक्स90 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। छह सीटों वाली इस लग्जरी फैमिली एसयूवी में स्कैंडिनेवियाई मिनिमलिस्ट डिजाइन, सुरक्षा के उन्नत मानक, शानदार ड्राइविंग रेंज और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ईएक्स90 भारतीय बाजार में वॉल्वो की पहली सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (एसडीवी) है। इसे वॉल्वो के नए एसपीए2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
वॉल्वो ईएक्स90 की बुकिंग शुरू कर दी गई है। कस्टमर एक्सपीरियंस और टेस्ट ड्राइव के लिए इसे नवंबर, 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इसकी डिलीवरी जनवरी, 2027 से शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा, 31 दिसंबर, 2026 तक की गई सभी बुकिंग पर एक इंट्रोडक्टरी ऑफर भी दिया जा रहा है। इस ऑफर में 11 किलोवॉट का वॉल बॉक्स चार्जर और तीन साल का सर्विस पैकेज शामिल है। साथ ही, वॉल्वो कार्स की डीलरशिप की तरफ से तीन साल बाद गाड़ी की कीमत के 65% तक के बायबैक ऑफर भी मिल रहा है।
दिल्ली में आयोजित 90-90 शो के दौरान वॉल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ज्योति मल्होत्रा ने कहा, “ईएक्स90 की लॉन्चिंग ज्यादा इलेक्ट्रिक एवं सॉफ्टवेयर डिफाइंड फ्यूचर की दिशा में वॉल्वो कार इंडिया की प्रतिबद्धता का एक बड़ा पड़ाव है। यह फ्लैगशिप एसयूवी शानदार कम्फर्ट, तकनीक और बेहतरीन ड्राइविंग रेंज के साथ मोबिलिटी के एक नए दौर की शुरुआत करेगी। हमारा मानना है कि यह एक बेहतरीन लग्जरी फैमिली एसयूवी है, जो आपको मानसिक सुकून देगी। इसमें सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है। साथ ही इससे स्वीडिश लग्जरी का बेहतरीन अनुभव भी मिलता है।”
वॉल्वो की अब तक की सबसे स्मार्ट गाड़ी के रूप में तैयार की गई ईएक्स90 में एनवीडिया ड्राइव (NVIDIA DRIVE) प्लेटफॉर्म और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 (Qualcomm Snapdragon 8155) कॉकपिट टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 14.5 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन है, जिसमें गूगल का इन-बिल्ट इकोसिस्टम दिया गया है। इसमें गूगल मैप्स, यूट्यूब और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, गाड़ी में वायरलेस एपल कारप्ले और लगातार ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट की सुविधा भी दी गई है। ईएक्स90 का सिंगल कोर कंप्यूटर प्रति सेकंड 254 से 280 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रोसेस करने में सक्षम है।
हाई-वोल्टेज 106 किलोवॉट लिथियम-आयन बैटरी और एडवांस्ड ट्विन-मोटर सेटअप से लैस यह एसयूवी 335 किलोवॉट (456 हॉर्सपावर) की पावर और 670 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह महज 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अनुमानित डब्ल्यूएलटीपी (WLTP) ड्राइविंग रेंज 625 किमी तक है, जबकि आईसीएटी (ICAT) द्वारा प्रमाणित रेंज 725 किमी तक है।
इस फ्लैगशिप एसयूवी में अत्याधुनिक सेफ स्पेस टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसमें 5 कैमरे, 5 रडार और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, 3डी व्यू वाला 360-डिग्री कैमरा, पायलट असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑक्यूपेंट सेंसिंग टेक्नोलॉजी और टक्कर से बचाव वाले सिस्टम (कोलाइजन अवॉइडेंस सिस्टम) भी दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स गाड़ी में बैठे लोगों के साथ-साथ सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद करते हैं।
इसका इंटीरियर स्कैंडिनेवियाई क्राफ्टमैनशिप और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है। इसमें बैकलिट वुड डेकोर, डॉन (Dawn) कलर की वेंटिलेटेड नैप्पा लेदर सीटें, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और बड़ी पैनोरमिक इलेक्ट्रोक्रोमिक सनरूफ दी गई है। एसयूवी में छह सीटों वाला कैप्टन सीट कॉन्फिगरेशन है और इसमें तीसरी पंक्ति (थर्ड रो) की सीटों तक जाना आसान बनाया गया है। सामान रखने की जगह को सुविधाजनक बनाने (बूट फ्लेक्सिबिलिटी) के लिए पीछे की सीटों में पावर फोल्डिंग सिस्टम दिया गया है। इस एसयूवी में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बेहतरीन ऑडियो सिस्टम में से एक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 25-स्पीकर वाला बोअर्स एंड विलकिंस (Bowers & Wilkins) हाई-फिडेलिटी साउंड सिस्टम दिया गया है, जो 1,610 वॉट की पावर के साथ शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) और एबी रोड स्टूडियो (Abbey Road Studio) मोड भी शामिल हैं।
मुख्य खूबियां:
• डायमेंशन: लंबाई 5,037 मिमी | मिरर सहित चौड़ाई 2,113 मिमी | ऊंचाई 1,744 मिमी | कर्ब वेट 2,504–2,712 किलोग्राम।
• बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग: एडवांस्ड एनर्जी-शेयरिंग फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार।
• एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर कलर पैलेट: यह एसयूवी छह खास रंगों में उपलब्ध होगी—डेनिम ब्लू (Denim Blue), सैंड ड्यून (Sand Dune), मलबेरी रेड (Mulberry Red), क्रिस्टल व्हाइट (Crystal White), ओनिक्स ब्लैक (Onyx Black) और वेपर ग्रे (Vapour Grey)।



