ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

वड़ापाव खरीदते समय हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक की मौत

Spread the love

पुणे : पुणे के गणेश पेठ इलाके के डुल्या मारुति चौक में मामूली विवाद के बाद एक 28 वर्षीय युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वड़ापाव खरीदते समय भीड़ में अनजाने में पैर से पैर टकराने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्साए युवक ने दूसरे युवक के सीने पर जोरदार घूंसे मार दिए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम परदेशी (28) के रूप में हुई है, वही पुलिस ने इस मामले में आरोपी वैभव सालुंखे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, शिवम और वैभव दोनों गणेश पेठ इलाके में ही रहते थे, और एक-दूसरे से परिचित थे। घटना के दिन दोनों डुल्या मारुति चौक स्थित एक वड़ापाव की दुकान पर वड़ापाव खरीदने पहुंचे थे। वहां भीड़ के दौरान अनजाने में दोनों के पैर आपस में टकरा गए। इसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्साए वैभव ने शिवम के सीने पर जोरदार घूंसे मार दिए। मारपीट में शिवम को गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर में अंदरूनी रक्तस्राव होने की जानकारी सामने आई है। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!