8.14 लाख कीमत की सोना चोरी करने वाले सांसी गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
पुणे डिवीजन की RPF–GRP टीम की बड़ी सफलता

पुणे ,प्रतिनिधि. पुणे रेल मंडल की संयुक्त कार्रवाई करते हुए कीमती सोना चोरी के मामले में सांसी गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गैंग 26 नवंबर को ट्रेन नंबर 16505 गांधीधाम–बेंगलुरु एक्सप्रेस में महिला यात्री से ₹8,14,500 मूल्य के 233 ग्राम सोने की चोरी में शामिल था।
यह कार्रवाई RPF पुणे, क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB), तेजस्विनी CPDS टीम, LCB पुणे और GRP मिराज की संयुक्त टीमों ने की। शिकायत के आधार पर GRP मिराज ने क्राइम नंबर 117/2025, धारा 303 व 305(C) BNS के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी कुलदीप (34 वर्ष) – जींद, हरियाणा अमित कुमार (35 वर्ष) – भिवानी, हरियाणा,मोनू (32 वर्ष) – भिवानी, हरियाणा,अजय (36 वर्ष) – जींद, हरियाणा, हवा सिंह (65 वर्ष) – जींद, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया हैं. पूछताछ में सभी आरोपियों ने ट्रेन में हुई चोरी को कबूल किया है।
अधिक जानकारी के अनुसार मिरज यार्ड के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध की पहचान की गई, इसके बाद तकनीकी सर्विलांस, डंप डेटा और मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से टीमें सांगली बस स्टैंड पहुंचीं, जहां संदिग्धों की गतिविधि मिली। इंटेलिजेंस इनपुट से 5 संदिग्धों की लोकेशन कोल्हापुर से गोवा एयरपोर्ट तक ट्रेस की गई। लगातार निगरानी से पता चला कि आरोपी 30 नवंबर को फ्लाइट 6E 542 (गोवा–दिल्ली) से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद पुणे RPF, GRP पुणे और दिल्ली क्राइम ब्रांच की त्वरित संयुक्त कार्रवाई से सभी पांचों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से हिरासत में लिया गया। और RPF–GRP की टीम उन्हें उसी दिन पुणे लेकर आई।

