नियोजित प्रचार और जनविश्वास से प्रभाग 29 में खिलेगा कमल – मंजुश्री खर्डेकर का दावा

पुणे .प्रभाग क्रमांक 29, डेक्कन जिमखाना–हैप्पी कॉलोनी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अत्यंत योजनाबद्ध तरीके से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्षेत्र के नागरिकों का भाजपा पर अटूट विश्वास होने के कारण प्रभाग के चारों उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे, ऐसा विश्वास भाजपा की उम्मीदवार मंजुश्री संदीप खर्डेकर ने व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक नगरसेविका के रूप में किए गए विकास कार्यों तथा पिछले तीन वर्षों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर नागरिक समस्याओं का समाधान करने के कारण जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। इसी विश्वास के आधार पर इस बार वे 2017 से भी अधिक मतों से जीत हासिल करेंगी।

प्रभाग 29 (अ) से सुनील पांडे, 29 (ब) से एडवोकेट मिताली सावळेकर, 29 (क) से मंजुश्री खर्डेकर और 29 (ड) से पुनीत जोशी का सक्षम पैनल चुनाव मैदान में है। ये सभी उम्मीदवार लंबे समय से भाजपा के माध्यम से समाजसेवा में सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के संकल्प और महाराष्ट्र के विकास पुरुष देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रस्तुत विकास रोडमैप के अनुरूप प्रभाग के सर्वांगीण विकास का कार्य किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री मुरलीधर अण्णा मोहोळ की गोसावी वस्ती में रैली और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील की वसंतनगर–भीमनगर–आरु चाळ में हुई पदयात्रा से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसके साथ ही युवा मोर्चा की भव्य बाइक रैली, महिला मोर्चा का घर-घर संपर्क अभियान तथा विभिन्न सोसायटियों और बस्तियों में बैठकों को जनता से जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।
मंजुश्री खर्डेकर का संकल्प पत्र
मंजुश्री खर्डेकर ने अपने संकल्प पत्र में कहा कि वे चुनी जाने पर नागरिकों के लिए 24×7 उपलब्ध रहेंगी।अतिक्रमण मुक्त एवं फ्लेक्स मुक्त प्रभाग,सुअरों एवं आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण,पर्याप्त जलापूर्ति, कचरा प्रबंधन की सुव्यवस्थित व्यवस्था,गड्ढामुक्त सड़कें,वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष उपक्रम,बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम,मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण हेतु विशेष योजनाएं,साइबर अपराध पर जनजागरण अभियान सुनिश्चित तरीके से किया जाएगा.
वस्ती विभाग में एसआरए परियोजनाएं, महिलाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास, डीपी रोड (म्हात्रे पुल से राजाराम पुल) के अपूर्ण कार्य पूर्ण कराना, ट्रैफिक समस्या का समाधान, पं. जितेंद्र अभिषेकी उद्यान को नागरिकों के लिए खुलवाने हेतु प्रयास तथा पुनर्विकास परियोजनाओं से इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दबाव न पड़े, इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय रखने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
“प्रभाग के प्रत्येक परिवार के सुख-दुःख में सहभागी रहकर एक परिवार की तरह सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है,” ऐसा संकल्प उन्होंने व्यक्त किया।



