ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

दादावाड़ी, पुणे में 1 मार्च को फागण फेरी महोत्सव, आचार्य राजरत्न सूरीजी महाराज की निश्रा प्रदान

Spread the love

पुणे :फागण फेरी का शुभ अवसर पर हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दादावाड़ी के पावन प्रांगण में फागण फेरी महोत्सव का आयोजन 1 मार्च को किया जा रहा है। इस आयोजन का दायित्व पिछले वर्ष की भांति इस बार भी जिनकुशल मंडल द्वारा सफलतापूर्वक संभाला जा रहा है।

इस महोत्सव की विशेष उपलब्धि यह है कि आचार्य राजरत्न सूरीजी महाराज (भगवान महाराज) ने फागण फेरी महोत्सव को अपनी पावन निश्रा प्रदान करने की स्वीकृति दी है। आज ही ट्रस्ट मंडल द्वारा आचार्य श्री से विनम्र निवेदन किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने इस पावन आयोजन को अपनी निश्रा देने की सहमति प्रदान की।

ट्रस्ट मंडल की ओर से सभी ट्रस्टीगणों से अनुरोध किया गया है कि वे आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा करें तथा जिनकुशल मंडल के सदस्यों के साथ समन्वय कर आवश्यक चर्चा करें, जिससे महोत्सव को और अधिक सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप दिया जा सके।

जानकारी के अनुसार आचार्य भगवंत का आगमन 28 फरवरी की सुबह होने वाला है। सभी ट्रस्टीगणों से विनम्र अनुरोध है कि वे 28 फरवरी और 1 मार्च को समयानुसार उपस्थित रहकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह करें और इस पावन अवसर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। फागण फेरी महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद एवं सामूहिक भक्ति का अनुपम अनुभव प्राप्त होने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!