विश्व शांति केंद्र (आलंदी), माईर्स एमआइटी, पुणे, की ओर से राष्ट्रधर्मपूजक – दादाराव कराड की याद में राज्यस्तरीय महाराष्ट्र कुश्ती महावीर केसरी स्पर्धा- २०२६

पुणे, दि. ४ मार्च: विश्वशांति केंद्र (आलंदी), माईर्स एमआइटी,और महाराष्ट्र राज्य रेसलिंग एसोसिएशन की मंजूरी से, राष्ट्रधर्म पूजक दादाराव कराड की स्मृति में लातूर के विश्वधर्मी मानवतातीर्थ रामेश्वर (रुई ) में राज्य स्तरीय महाराष्ट्र कुश्ती महावीर केसरी स्पर्धा २०२६ का आयोजन होने जा रहा है. यह स्पर्धा मंगलवार, १० मार्च २०२६ को होगा. स्पर्धा में सबसे अच्छे रेसलर को १,२५,०००/ रुपये का कैश प्राइज, एक सिल्वर गदा, मेडल और सम्मान पत्रक दिया जाएगा. रेसर्लस समेत हजारो खेल प्रेमियों को इस स्पर्धा में शामिल होने की अपील एमआईटी डब्ल्यूपीयू के वाइस चांसलर डॉ. आर.एम.चिटणीस ने एक प्रेस कॉन्फे्ंरस में की.
इस अवसर पर निदेशक डॉ. महेश थोरवे, खेल विभाग के निदेशक डॉ. वैभव वाघ, महाराष्ट्र कुश्ती महावीर केसरी प्रतियोगिता के सचिव प्रो विलास कथुरे उपस्थित थे.
यह प्रतियोगिता माईर्स एमआईटी शिक्षा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. राहुल वी. कराड के मार्गदर्शन में आयोजित की जाएगी.
प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार, १० मार्च २०२६ को सुबह ९ बजे होगा. साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह उसी दिन शाम ७ बजे होगा. ट्रिपल महाराष्ट्र केसरी और अर्जुन अवार्डी नरसिंह यादव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे. साथ ही हिंद केसरी जगदीश कालिरामण विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. हिंद केसरी पहलवान दीनानाथ सिंह, महाराष्ट्र केसरी पहलवान अप्पासाहेब कदम, महाराष्ट्र केसरी और महाराष्ट्र पहलवान विजय उर्फ विक्की बनकर सन्मानीय अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे.
रामेश्वर रुई के पूर्व सरपंच तुलसीराम दा. कराड मुख्य मार्गदर्शक हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व शांति केंद्र आलंदी, माइर्स एमआईटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डॉ. विश्वनाथ दा. कराड की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी.
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का यह १९ वां वर्ष है. इसके लिए महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोगों सहित पूरे देश के पहलवानों को आमंत्रित किया गया है. राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में महावीर केसरी समूह के सर्वश्रेष्ठ विजेता को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र कुश्ती महावीर केसरी खिताब, सवा लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएग. साथ ही चांदी की गदा और एक पदक. दूसरे स्थान पर आने वाले वाले को १ लाख रुपये का नकद पुरस्कार, तीसरे को ५० हजार और चौथे को २५ हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.
५७,६१,६५,७०,७४,८६,८६ प्लस से १२५ किलो वजन समूहों के विजेता पहलवानों को हजारों रुपये के पुरस्कार, स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे. साथ ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सभी पहलवानों को मानदेय दिया जाएगा.
महान स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र गोपाल शेलार उर्फ शेलार मामा की स्मृति में इस दिन ७५ वर्ष और उससे अधिक आयु के स्वस्थ पहलवानों के लिए एक अलग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. विजेताओं को योग महर्षि स्व. रामचंद्र गोपाल शेलार उर्फ शेलार मामा मेमोरियल गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे.
सभी पहलवानों को वजन सोमवार, ९ मार्च २०२६ को शाम ४ से ८ बजे तक किया जाएगा. सभी पहलवानों को आधार कार्ड की ओरिजिनल कॉपी और उसकी जेरॉक्स कॉपी लाना जरुरी है. यह स्पर्धा राज्य संगठन के नियमों के अनुसार होगा. इस स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं ली जाएगी. ऑर्गनाइजर कॉम्पिटिशन में आने वाले सभी पहलवानों के आने जाने, रहने ओर खाने का इंतजाम किया जाएगा.
इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए प्रो. विलास कथुरे (मो.नं.९८५०२११४०४), पै. राहुल बिराजदार (मो.नं.८००७५९३४३४), मो.नं. ७२७६३३७६७०/९८८११०१६३० पर संपर्क करें.
स्पर्धा में ज्यादा से ज्यादा पहलवान हिस्सा लें. साथ ही, हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहें. यह अपील महाराष्ट्र कुश्ती महावीर केसरी प्रतियोगिता आयोजन समिति के सचिव के सचिव प्रो. विलास कथुरे के साथ आयोजन समिति ने की है.



