ताजा खबरपिंपरी चिंचवड़ब्रेकिंग न्यूज़शहर

उपमहापौर ने बोपोडी क्षेत्र में किया स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण

लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश 

Spread the love

पुणे: पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने बोपोडी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बोपोडी स्वास्थ्य कोठी तथा क्षेत्र के कुछ सार्वजनिक शौचालयों और कचराकुंडियों का प्रत्यक्ष दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपमहापौर ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक, औंध रोड, कांबळे वस्ती स्थित वेणुवन बुद्ध विहार परिसर में ड्रेनेज लाइन और सार्वजनिक शौचालयों की भी जांच की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली।

इसके बाद औंध रोड स्थित शेवाळे स्वास्थ्य कोठी में जाकर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची गई। जांच में पाया गया कि कई कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 6 बजे होने के बावजूद वे 7 बजे के बाद काम पर पहुंच रहे थे। वहीं कुछ कर्मचारी छुट्टी पर होने के बावजूद उनकी हाजिरी दर्ज की जा रही थी। कुछ स्थानों पर कर्मचारी काम पर मौजूद ही नहीं थे।

उपमहापौर वाडेकर ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के कई स्वास्थ्य कोठियों पर इस तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिन्हें अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस निरीक्षण के दौरान औंध-बाणेर क्षेत्रीय आयुक्त नायकर, स्वास्थ्य प्रमुख विजय भोईर, संबंधित कोठी के स्वास्थ्य निरीक्षक और मुकादम भी उपस्थित थे।

उपमहापौर वाडेकर ने बताया कि आगे भी वे इसी तरह सुबह 6 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण करेंगे और स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि पुणे शहर में घनकचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों और मुतारियों की स्थिति कई जगहों पर बेहद खराब है। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी अपने काम में लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!