घाणेराव ओसवाल जैन संघ द्वारा पुणे में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

पुणे : श्री घाणेराव ओसवाल जैन संघ, पुणे द्वारा रविवार को भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन पुष्पा ग्राउंड,पुणे सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।
इस टूर्नामेंट में लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। प्रतियोगिता में कुल 6 पुरुष टीमों और 3 महिला टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में घाणेराव गांव के कई परिवारों ने सहयोग प्रदान किया। जिनमें प्रमुख रूप से मनिलालजी चोपड़ा, महेश कोठारी, नगराजजी श्री श्रीमाल, शांतिलालजी ओसवाल, संपत नहार, अशोक नहार, कीर्तीकुमार लोढ़ा, जयेश मेहता, गौतम मेहता, मांगीलालजी बाफना, दिलीप लोढ़ा, धनराजजी सोनिगरा, किशोर मेहता, श्री पाल ज्वेलर्स, देवराजजी लोढ़ा, विजयराजजी लोढ़ा एवं भरत चोपड़ा का विशेष योगदान रहा।
इस टूर्नामेंट में समाज के सभी वर्ग ने सक्रियपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
टूर्नामेंट के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।



