ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

‘भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती मध्यवर्ती समिति’ की ओर ‘संयुक्त अभिवादन’ कार्यक्रम का आयोजन

जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की अभिवादन

Spread the love

पुणे, प्रतिनिधि : भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ‘भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती मध्यवर्ती समिति’ की ओर से पुणे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे भव्य ‘संयुक्त अभिवादन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने एकत्र होकर महामानव को अभिवादन अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ, विधायक बापूसाहेब पठारे, विधायक चेतन तुपे तथा पूर्व विधायक मोहन जोशी सहित पुणे महानगरपालिका की महापौर मंजुषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, गणेश बिडकर, नगरसेवक निलेश आल्हाट, वरिष्ठ नेता बाळासाहेब जानराव, रिपाई शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष श्रीकांत पाटील, मध्यवर्ती समिति के अध्यक्ष राहुल डंबाळे और महिपाल वाघमारे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस मौके पर विभागीय आयुक्त चंद्रकांत कुंडलवार एवं समाज कल्याण आयुक्त दीपा मुधोल-मुंडे सहित विभिन्न शासकीय अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बैंड पथक की मानवंदना से हुई, जिसके बाद बौद्ध भिक्षुओं की उपस्थिति में सामूहिक बुद्ध वंदना और भीम स्तुति प्रस्तुत की गई। अंत में राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन मध्यवर्ती समिति के अध्यक्ष राहुल डंबाळे के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राहुल नागटिळक, विठ्ठल गायकवाड सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने विशेष प्रयास किए। यह आयोजन सामाजिक एकता, समरसता और डॉ. आंबेडकर के विचारों के प्रति सम्मान का प्रतीक बनकर सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!