ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों चितळे बंधू विजन पार्क का उद्घाटन

Spread the love

पुणे, 16 अप्रैल : पुणे के रांजे में स्थापित चितळे बंधू विजन पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार ‘चितळे बंधू’ जैसे सफल ब्रांड और महाराष्ट्र के खाद्य उद्योग को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि चितळे बंधू ने बदलते समय की चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को एक ग्लोबल ब्रांड बनाने का जो आत्मविश्वास दिखाया है, वह सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में उच्च व तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, विधायक भीमराव तापकीर, सिद्धार्थ शिरोळे, शंकर मांडेकर तथा चितळे परिवार के सदस्य इंद्रनील चितळे, गोविंद चितळे, श्रीकृष्ण चितळे और केदार चितळे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विजन पार्क में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रकल्प चितळे बंधू की दूरदृष्टि का उत्कृष्ट उदाहरण है। यहां स्वच्छता और शुद्धता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया गया है, जिसमें मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस पार्क में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया गया है और उत्पादन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष निरीक्षण गैलरी भी बनाई गई है। इस गैलरी के माध्यम से उत्पादन के विभिन्न चरणों को देखा और गुणवत्ता की जांच की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!