शहर में 23 अप्रैल को जलापूर्ति रहेगा बंद
, 24 अप्रैल को कम दबाव से मिलेगा पानी

पुणे: नगर प्रशासन द्वारा विभिन्न जलशुद्धीकरण केंद्रों और पंपिंग स्टेशनों पर विद्युत, पंपिंग तथा स्थापत्य संबंधी तातडी के रखरखाव और मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इस वजह से 23 अप्रैल, गुरुवार,को पूरे पुणे शहर में पानी आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी महानगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग की ओर से दी है है.यह बंद बुधवार रात 12:00 बजे से शुरू होकर गुरुवार रात 12:00 बजे तक रहेगा । इसी वजह से शहर के अधिकांश हिस्सों में पूरे दिन पानी नहीं आएगा। वहीं, शुक्रवार 24 अप्रैल को सुबह देर से और कम दबाव के साथ पानी सप्लाई की जाने की संभावना है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का पूर्व भंडारण कर लें तथा इस अवधि में पुणे महानगरपालिका को सहयोग प्रदान करें।
किन-किन क्षेत्रों में रहेगा असर?
पर्वती MLR टाकी क्षेत्र:
गुरुवार पेठ, बुधवार पेठ, काशेवाडी, क्वार्टर गेट, गंज पेठ, भवानी पेठ, नाना पेठ, लोहियानगर, सोमवार पेठ, अरुण वैद्य स्टेडियम परिसर, घोरपडे पेठ, पर्वती दर्शन, मुकुंदनगर आदि।
पर्वती HLR टाकी क्षेत्र:
सहकारनगर, पद्मावती, बिबवेवाडी, मुकुंदनगर के कुछ हिस्से, महर्षीनगर, गंगाधाम, चिंतामणीनगर (भाग 1 व 2), लेक टाउन, शिवतेजनगर, अप्पर व लोअर इंदिरानगर, शेळकेवस्ती, महेश सोसायटी, बिबवेवाडी गावठाण, प्रेमनगर, आंबेडकरनगर, सॅलेसबरी पार्क, ठाकरे वसाहत, पर्वती गावठाण, भाग्योदयनगर, शिवनेरीनगर, मिठानगर, कोंढवा खुर्द सहित अन्य क्षेत्र।
पर्वती LLR क्षेत्र:
शहर की सभी पेठें, दत्तवाडी, राजेंद्रनगर, लोकमान्य नगर, डेक्कन, शिवाजीनगर, स्वारगेट आदि।
वडगांव जलकेंद्र क्षेत्र:
हिंगणे, आनंदनगर, वडगांव, धायरी, आंबेगांव पठार, दत्तनगर, धनकवडी, कात्रज, भारती विद्यापीठ परिसर, कोंढवा बुद्रुक, आंबेगांव खुर्द/बुद्रुक, येवलेवाडी आदि।
राजीव गांधी पंपिंग क्षेत्र:
संतोष नगर, दत्तनगर, आंबेगांव, वंडर सिटी, मोरेबाग, बालाजी नगर, सुखसागर नगर, कात्रज गांवठाण सहित कई सोसायटियां।
लष्कर-खराडी पंपिंग क्षेत्र:
खराडी गांवठाण, चंदननगर, तुकाराम नगर, यशवंतनगर, सोमनाथनगर, गणेशनगर, आनंद पार्क, राजश्री कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र।



