ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

गंगाधाम–कोंढवा ट्रैफिक समस्या को लेकर अहम बैठक, जल्द बनेगी समिति

Spread the love

पुणे: गंगाधाम–कोंढवा क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए स्थानीय संस्थाओं और नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द ही एक समिति (कमेटी) गठित की जाएगी, जो आगे की रणनीति और कार्ययोजना तैयार करेगी। इस प्रस्तावित समिति में प्रभावित सोसायटियों के अध्यक्ष और सचिव सदस्य के रूप में शामिल हो सकेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या का स्थायी और प्रभावी समाधान निकालना है। यह बैठक मार्केट यार्ड स्थित द पुणे  मर्चेंट्स चैम्बर  के कार्यालय में आयोजित हुई, इस मौके पर नगर सेवक मानसी ताई देशपांडे, सिद्धी शिलिमकर, प्रवीण चोरबेले, महेंद्र सुंदेचा महासंघ से अचल जैन, ललित गुंडेचा, नितिन जैन, समीर जैन, विनायक नजरे, रतन गोयल, अतुल जैन, गौतम चाजेड़, जिनेंद्र कावेडिया, राय कुमार जी, राजेंद्र बाठिया सोसायटी प्रतिनिधि ललित ओसवाल, हर्षद लोढ़ा, अनिल पोरवाल, भेरूलाल ओसवाल, सतीश ओसवाल, गौरव ओसवाल सहित जनप्रतिनिधि , पुलिस और महानगरपालिका के अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों  ने भाग लिया।

इस बैठक में ट्रैफिक जाम, सड़क संकरापन, पार्किंग की समस्या और बढ़ते वाहनों की संख्या जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस पहल से गंगाधाम–कोंढवा क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!