जैन युथ पावर द्वारा आयोजित आगामी क्रिकेट महाकुंभ 23 एवं 24 मई को होगा आयोजित
जैन युथ पावर लीग क्रिकेट हेतु भव्य प्लेयर ऑक्शन सम्पन्न

पुणे | जैन समाज के युवाओं को एकजुट करने एवं समाज में खेल, नेतृत्व और संगठन की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैन युथ पावर द्वारा आयोजित जैन युथ पावर लीग क्रिकेट मैच के लिए खिलाड़ियों का भव्य ऑक्शन जय जिनेंद्र गार्डन, गंगाधाम, पुणे में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
जैन युथ पावर द्वारा आयोजित आगामी क्रिकेट महाकुंभ 23 एवं 24 मई को जय जिनेंद्र क्रिकेट ग्राउंड, पुणे में आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के युवा बड़े उत्साह के साथ सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर एवं प्रमुख अतिथि राठौड ज्वेलर्स के नरेश जी राठौड का संस्था के प्रमुख अचल जैन एवं हरेश शाह द्वारा तुतारी एवं ढोल के साथ भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। साथ ही उनके परिवार से पधारे विशेष अतिथियों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इस आयोजन में महिला वर्ग हेतु 8 टीमों के लिए प्रत्येक में 8 खिलाड़ियों तथा पुरुष वर्ग हेतु 16 टीमों के लिए प्रत्येक में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। समाज के मंच पर इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस अनूठे आयोजन ने युवाओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप से विरेन शाह, दिलीप मेहता, महासंघ से ललित गुंदेशा, किशोर जैन, सतीश शाह, संपत जैन, विजय राठौड, भदेश बाफना, कांग्रेस पक्ष से अभय छाजेड, भरत सुराणा सहित अनेक गणमान्य अतिथि जैसे मिलिंद फडे, नरेन्द्र रामसीना एवं चिराग भाई दोशी उपस्थित रहे।
संस्था के वरिष्ठ अचल जैन एवं नरेश जी राठौड द्वारा संस्था के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया गया। राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन के दौरान समाज में युवाओं की भागीदारी, खेल भावना एवं एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस सफल आयोजन में कमेटी के सदस्यों हरेश शाह, समीर जैन, नितिन जैन, शैलेष छाजेड, गौरव ओसवाल, धीरज शाह, कुणाल, गौतम छाजेड, ललित ओसवाल, हर्षद रामसीना, जितेन्द्र जैन, पंकज जैन एवं मयूर जैन सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा ।



