ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

आरपीआई (आठवले) की क्रिश्चियन आघाड़ी के पुणे शहराध्यक्ष बने क्रिस्टोफर राजमनी

Spread the love

पुणे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहली बार क्रिश्चियन आघाड़ी का गठन किया है। इस नई आघाड़ी के पुणे शहराध्यक्ष पद पर क्रिस्टोफर राजमनी की नियुक्ति की गई है। उन्हें नियुक्ति पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के हाथों प्रदान किया गया।
यह नियुक्ति पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित डॉ. मौलाना अबुल कलाम आजाद सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषित की गई। पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव ने बताया कि यह नियुक्ति रामदास आठवले के निर्देशानुसार की गई है। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव एवं पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर, पुणे शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, सरचिटणीस शाम सदाफुले, प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव, नगरसेवक निलेश अल्हाट, सचिन मानोतकर, हिमाली कांबळे, अर्जुन अल्हाट, जयदेव रणदिवे, आकाश पवार, असित भोसले, अशोक गायकवाड (वाई) तथा सूर्यकांत वाघमारे (लोणावला) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नियुक्ति पत्र में क्रिस्टोफर राजमनी से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों के प्रति निष्ठावान रहकर संगठन को मजबूत करेंगे तथा पीड़ित, वंचित और अन्यायग्रस्त वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि क्रिस्टोफर राजमनी की नियुक्ति से क्रिश्चियन समाज के मुद्दों को प्रभावी मंच मिलेगा और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का सामाजिक तथा संगठनात्मक आधार और अधिक मजबूत होगा। पार्टी नेतृत्व ने इसे सामाजिक समावेश और विभिन्न समुदायों को साथ लेकर चलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!