ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी : उपमहापौर

विश्व पर्यावरण दिवस पर बोपोडी में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

पुणे, 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोपोडी स्थित महादेव मंदिर के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुणे शहर के पूर्व उपमहापौर परशुराम वाडेकर की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परशुराम वाडेकर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के अध्यक्ष आनंद छाजेड द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में नगरसेविका सपना ताई आनंद छाजेड, सचिन वाडेकर, मयूरेश गायकवाड़, देविदास रेड्डी, अनिकेत भिसे, बाळासाहेब सोरटे, हरी सोनार, पल्लवी मस्के, देवेंद्र बिडलान, सुनील दिवेकर, कैलास टोणपे सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पुणे महानगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे ।
उन्होंने एक अनूठा पर्यावरण संदेश देते हुए कहा कि परिवार में किसी प्रियजन के निधन के बाद उनकी अस्थियों को नदियों में विसर्जित करने के बजाय यदि उन अस्थियों की राख वृक्षों को दी जाए तो वह उनके लिए उत्तम खाद का कार्य करती है, जिससे वृक्षों का बेहतर विकास होता है। वाडेकर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही परिवार के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में भी एक-एक वृक्ष लगाने की परंपरा विकसित की जानी चाहिए। इससे उन प्रियजनों की स्मृतियां वृक्षों के रूप में सदैव जीवित रहती हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!