ताजा खबरपिंपरी चिंचवड़ब्रेकिंग न्यूज़शहर

विश्रांतवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में 18 जून को जलापूर्ति रहेगी बंद

Spread the love

पुणे : विश्रांतवाड़ी चौक क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्रेड सेपरेटर (उड्डाणपुल) परियोजना के कार्य में बाधा बन रही 600 मिमी व्यास की जलवाहिनी को स्थानांतरित करने का कार्य पुणे महानगरपालिका के परियोजना विभाग द्वारा गुरुवार, 18 जून को किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।मनपा द्वारा जारी सूचना के अनुसार गणेशनगर, कळस, म्हस्के वस्ती, जाधव वस्ती, माळवाडी, वडारवाडी, संजय पार्क, बर्माशेल, विमाननगर का कुछ हिस्सा, विश्रांतवाड़ी के एयरपोर्ट रोड का कुछ भाग तथा नगर रोड स्थित श्रीपार्क और पराशर सोसायटी सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। जलापूर्ति विभाग ने बताया कि 17 और 19 जून को संबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद 20 जून 2026 से पुनः सम-विषम (ऑड-ईवन) तिथि के अनुसार जल वितरण व्यवस्था लागू रहेगी। पुणे महानगरपालिका के लष्कर जलापूर्ति विभाग के प्रभारी अधीक्षक अभियंता विरेंद्र केळकर ने नागरिकों से आवश्यक पानी का भंडारण करने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!