ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

पुणे में मुठा नदी सफाई अभियान को मिला उत्साहपूर्ण समर्थन

73 पर्यावरण प्रेमियों ने किया श्रमदान

Spread the love

पुणे : श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट और स्वस्तिक इको एनर्जी के संयुक्त सहयोग से आज मुठा नदी सफाई अभियान का आयोजन किया गया था । स्वच्छ, सुंदर और सतत भविष्य के उद्देश्य से इस अभियान का आयोजन किया गया था। जिसे नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। इस अभियान में गुड मॉर्निंग ग्रुप, कात्रज तथा एच. वी. देसाई कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स सेंटर ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

जिसमे कुल 73 स्वयंसेवकों ने मुठा नदी के नदीपात्र से कचरा हटाने में अपना सहयोग दिया। पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान ने नागरिकों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाया। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजकों ने सभी स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!