ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को 168वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Spread the love

पुणे : वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 168वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को बालगंधर्व रंगमंदिर चौक स्थित उनकी अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ, पुणे की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “रानी लक्ष्मीबाई की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर परे महापौर मंजुषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर तथा कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ, पुणे के अध्यक्ष अमित शहाणे ने प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगरसेवक पुनीत जोशी, डॉ. गजानन एकबोटे सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।


महापौर मंजुषा नागपुरे ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कऱ्हाडे ब्राह्मण संघ द्वारा उनके विचारों और कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

अध्यक्ष अमित शहाणे ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, स्वाभिमान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करने के उद्देश्य से हर वर्ष छात्राओं को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!