ताजा खबरधर्मब्रेकिंग न्यूज़शहर

अण्णाभाऊ साठे जयंती पर स्वारगेट में भव्य अभिवादन, जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

Spread the love

पुणे, 1 अगस्त : लोकशाहीर एवं साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर शनिवार को स्वारगेट स्थित उनकी पूर्णाकृति प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि एवं अभिवादन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और अण्णाभाऊ साठे जयंती समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

§

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तथा पुणे के सांसद मुरलीधर (मुरली अण्णा) मोहोल, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, राज्यमंत्री माधुरीताई मिसाळ, पुणे महानगरपालिका की महापौर मंजुषाताई नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, भाजपा पुणे शहराध्यक्ष धीरज घाटे, स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले, विधायक हेमंत रासने, पीएमपीएमएल के संचालक अजय खेडेकर सहित नगरसेवक, विभिन्न पदाधिकारी और अण्णाभाऊ साठे जयंती समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे के साहित्य, सामाजिक कार्य और समानता के विचारों को याद करते हुए उनके योगदान का गौरव किया। उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेकर समाजहित एवं सामाजिक समानता के लिए कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!