ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

सदन कमांड सैन्य अस्पताल में बनाया गया रक्षाबंधन

राखी बांधकर जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना, भावुक हुए सैनिक

Spread the love

पुणे। रक्षाबंधन महिलाओं के लिए बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। वर्षभर बहनें इस दिन का इंतजार करती हैं और अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। इसी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए केयर टेकर्स सोसायटी की महिला सदस्यों ने सदन कमांड सैन्य अस्पताल पहुंचकर उपचार ले रहे घायल जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

केयर टेकर्स सोसायटी की महिला सदस्य अस्पताल में उपचार ले रहे आर्मी के घायल जवानों के पास पहुंचीं। उन्होंने जवानों की कलाई पर राखी बांधी, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटने की कामना की।इस अवसर पर सपना परदेशी, नयना चव्हाण, श्रुतिका पाडळे, नितांशी पालीवाल, आदिती सोनावणे, श्रावणी सोनावणे, हर्षा मोरे, संध्या फडतरे, कुमार शिंदे, दिलीप भिकुले, रणजीत परदेशी, विजय बेलिटकर और निखिल टेकवडे सहित केयर टेकर्स सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।

इस भावुक अवसर पर कई जवानों की आंखों में आंसू आ गए। पुणे में परिवार से दूर रहकर उपचार करा रहे जवानों के लिए अचानक बहनों का राखी बांधने पहुंचना बेहद भावुक कर देने वाला क्षण था। राखी बांधने आई बहनों को देखकर जवान भावुक हो गए और उन्होंने हाथ उठाकर सभी बहनों को दिल से आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!