ताजा खबरधर्मब्रेकिंग न्यूज़

दादावाड़ी मंदिर में भगवान को चांदी के नए मुकुट अर्पित करने का मंगल अवसर

शनिवार को श्री पार्श्वनाथ प्रभु के प्रवेश के साथ होगा धार्मिक अनुष्ठान

Spread the love

पुणे, 3 सितंबर : श्री जैन श्वेतांबर दादावाड़ी टेम्पल ट्रस्ट-पुणे की ओर से दादावाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार, 5 सितंबर को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री शीतलनाथजी प्रभु, श्री अजितनाथजी प्रभु तथा चौमुखजी में विराजमान श्री ऋषभनाथजी, श्री चंद्राननस्वामीजी, श्री वारिशेनस्वामीजी और श्री वर्धमानस्वामीजी भगवान को चांदी के नए मुकुट अर्पित किए जाएंगे। यह मंगल कार्य दादावाड़ी के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाले श्रीमती पदमाबाईजी चंदनमलजी मेहता के हस्ते तथा पुणे निवासी श्री विकेशजी सांडेराव परिवार की ओर से प्रभुजी को समर्पित किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार सुबह 8:30 बजे शुभ मुहूर्त में श्री पार्श्वनाथजी प्रभु के प्रवेश के साथ होगा। इस पावन अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं से उपस्थित रहकर लाभार्थी परिवार की अनुमोदना करने तथा मंगलमय धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने का आह्वान श्री जैन श्वेतांबर दादावाड़ी टेम्पल ट्रस्ट-पुणे की ओर से किया गया है।ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!