ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

पुणे में उत्साह के साथ संपन्न हुई ‘रन फॉर यूनिटी’, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

अलका चौक से सुबह 5:30 बजे शुरू हुई राष्ट्रीय एकता दौड़, पांच श्रेणियों में आयोजित हुई मैराथन

Spread the love

पुणे, _ राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को पुणे में ‘पुणे रन फॉर यूनिटी – राष्ट्रीय एकता दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे अलका चौक से दौड़ की शुरुआत हुई। इस आयोजन में शहर के हजारों युवाओं, युवतियों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस दौड़ के मुख्य संयोजक पुणे के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर अण्णा मोहोल थे। कार्यक्रम में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, पुणे की महापौर मंजुषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भीमाले, विधायक सिद्धार्थ शिरोळे, हेमंत रासने और सुनील कांबले सहित पुणे शहर भाजपा अध्यक्ष धीरज घाटे उपस्थित रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में नगरसेवक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

मैराथन का आयोजन 21 किलोमीटर, 16 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की पांच अलग-अलग श्रेणियों में किया गया। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। बेहतर नियोजन और अनुशासित व्यवस्था के चलते पूरी दौड़ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से पुणेकरों ने एकता, भाईचारे और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। शहरवासियों की बड़ी भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!